Indore MBA छात्रा मर्डर केस में बड़ा खुलासा: लकड़ी से प्यार करता था, मारकर गलती हो गई, अब खुद मरना है

Indore MBA Student Murder Case Update

Indore MBA Student Murder Update Crime News:  इंदौर के द्वारकापुरी थाने में MBA छात्रा की हत्या के आरोपी पीयूष धमनोदिया के खिलाफ सबूत जुटा रही पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी लड़की से प्रेम करता था। उसमें पुलिस को बताया कि उससे गलती हो गई। अब वह खुद मरना चाहता है। उसने यूट्यूब पर देखकर कई बार आत्महत्या की कोशिश भी की पर हिम्मत नहीं हुई। आपको बता दें आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन डर के कारण पटरी से हट गया।

इंदौर के द्वारकापुरी में अंकल वाली गली में बीते चार दिन पहले क्लासमेट के रूम में मिले एमबीए (MBA Student) छात्रा की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला है कि उसने ही छात्रा की हत्या की। उसके बाद शव से दरिंदगी की। इस मामले में बयान दर्ज कर रही महिला एसआई (SI) भी उसकी हैवानियत सुनकर रो पड़ी। 

पहले ही बना चुका था हत्या का मन

आपको बता दें आरोपी के जो बयान दर्ज हुए हैं उसके अनुसार वह पहले ही छात्रा की हत्या का मन बना चुका था। द्वारकापुरी की अंकल वाली गली में एमबीए छात्रा की हत्या मामले में जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी पीयूष से कई चौंकाने वाले खुलासे किए। पीयूष ने हत्या के बाद भी छात्रा के साथ दरिंदगी की। वह पहले से ही हत्या की प्लानिंग कर चुका था। इसके लिए उसने छात्रा का गला घोटने के लिए रस्सी तक खरीदकर रखी थी। पूछताछ और आगे उसने बताया कि घटना से पहले आरोपी पीयूष ने छात्रा के हाथ-पैर बांध कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसके बाद छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसक बाद उसके सीने पर चाकू से वार किया। 

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी पहले तो शराब लेकर आया। फिर उसने छात्रा के शव के साथ दरिंदगी की। जब उसके बयान दर्ज किए जा रहे थे तो उस दौरान आरोपी की बर्बरता की कहानी सुनकर एक महिला एसआई भावुक हो गई।

क्या था पूरा मामला 

आपको बता दें 13 फरवरी को इंदौर से एक बड़ी वारदात सामने आई थी। जहां बीते 10 फरवरी से गायब MBA छात्रा का अपने क्लासमेट के रूप से नग्न अवस्था में शव मिला था। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आई उसके अनुसार परिजनों ने आरोप लगाया था कि क्लासमेट ने छात्रा के मोबाइल में स्टेटस पर आपत्तिजनक फोटो लगाए थे। साथ ही कॉलेज के आधिकारिक ग्रुप में भी आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए थे। 

10 फरवरी से लापता थी छात्रा

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 25 साल की MBA स्टूडेंट 10 फरवरी से लापता थी। पिता के साथ घर से आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर वह निकली थी। ऐसे में उसके कहने पर पिता ने कलेक्ट्रेट के पास छोड़ा था। इसके बाद उसने वहां से अपनी छोटी बहन को फोन करके ये बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है और रात को 11 बजे तक लौट आएगी। इस बार पर छोटी बहन ने कहा कि वह यह बात खुद अपने पिता को बता दे। इन सब के बाद छात्रा घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद हो गया।

व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट

बताया जा रहा था कि रात में कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में युवती का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। युवक का चेहरा इमोजी से ढंका हुआ था। वहीं युवती का चेहरा साफ नजर आ रहा था।

दोनों के फोन बंद

कॉलेज मैनेजमेंट ने वीडियो ग्रुप से हटाकर पिता को 11 फरवरी को बुलाया था। छात्रा और उसके साथी दोनों के फोन बंद आ रहे थे।  इसके बाद परिजन रावजी बाजार थाने गए, जहां से उन्हें पंढरीनाथ थाने भेजा। फिर देर रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई।

पुलिस पर गंभीरता दिखाने के आरोप

परिजन का आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। 12 फरवरी को पूरे दिन युवती की तलाश चलती रही और पुलिस टालमटोल करती रही। परिजन की आशंका के आधार पर पुलिस युवती के क्लासमेट पीयूष के कमरे तक पहुंची, लेकिन बाहर से ताला लगा था। मकान मालिक को किसी के आने पर सूचना देने की बात कहकर लौट गई।

यह भी पढ़ें : MP में नया सिस्टम कराएगा बारिश: ग्वालियर-चंबल समेत 15 जिलों में अलर्ट, आज बादल छाएंगे, 18 फरवरी से बदलेगा मौसम

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article