Advertisment

MP में नया सिस्टम कराएगा बारिश: ग्वालियर-चंबल समेत 15 जिलों में अलर्ट, आज बादल छाएंगे, 18 फरवरी से बदलेगा मौसम

नए सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इससे पहले मंगलवार को ग्वालियर-चंबल समेत 15 जिलों में बादल छाएंगे, जबकि 18-19 फरवरी को बारिश होगी।

author-image
BP Shrivastava
MP Weather Alert

MP Weather Alert: नए सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इससे पहले मंगलवार को ग्वालियर-चंबल समेत 15 जिलों में बादल छाएंगे, जबकि 18-19 फरवरी को बारिश होगी।

Advertisment

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

 ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। इसका  सबसे ज्यादा असर 18 फरवरी को देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 19 फरवरी को भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

18 को फरवरी में तीसरी बार बारिश

यदि 18-19 फरवरी को मौसम बदलता है और आंधी-बारिश होती है, तो ऐसा फरवरी महीने में तीसरी बार होगा। फरवरी के शुरू में आंधी-बारिश और ओले से ग्वालियर संभाग के जिलों में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे कराया था।
मौसम विभाग का कहना है कि आंधी-बारिश का सबसे ज्यादा असर 18 फरवरी को होगा। इस दिन सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। इसके बाद सिस्टम ब्रेक हो जाएगा।

आज दिन छाए रहेंगे बादल

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मंगलवार, 17 फरवरी को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। जिसके चलते दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। 

Advertisment

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

17 फरवरी को कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन में गर्मी का असर रहेगा।
18 फरवरी- 15 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां गरज-चमक और आंधी चलने की भी संभावना है।

कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा 

मप्र में दिन जहां गर्म हो रहे हैं, वहीं कई जिलों में रातें ठंडी हैं। रविवार-सोमवार की रात कटनी का करौंदी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्याणपुर-पचमढ़ी में पारा 7.6 डिग्री और राजगढ़ में 9 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों का तापमान

प्रदेश के 5 बड़े शहरों में पारा 13 डिग्री के आसपास रहा। इसमें भी भोपाल में सबसे कम 12.6 डिग्री, इंदौर-जबलपुर में 13 डिग्री, ग्वालियर में 13.1 डिग्री और उज्जैन में 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisment

होली तक रात में ठंड रहेगी

आज-कल प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर जारी है और यह सिलसिला होली तक बरकरार रहने की संभावना है। ऐसा वर्षों से होता चला आ रहा है। रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। हालांकि, अधिकतर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। वहीं, दिन में 30 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

 ये खबर भी पढ़ें... गुना TI को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: ग्वालियर की डबल बेंच ने बरकरार रखा सस्पेंशन, कोर्ट ने कहा-पीड़ितों को परेशान करना बर्दाश्त नहीं

mp weather alert
Advertisment
चैनल से जुड़ें