/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/indore-flight-cancel-2026-01-24-14-34-05.jpg)
Indore Flight Cancel: इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। स्टार एयर ने इंदौर-मुंबई-गोंदिया रूट की अपनी चारों उड़ानें अचानक कैंसिल कर दीं, जबकि एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर रूट की चार उड़ानें लगातार छठे दिन भी रद्द रहीं। उड़ानें रद्द होने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया।
स्टार एयर ने बिना वजह रद्द की 4 उड़ानें
विमानतल सूत्रों के मुताबिक स्टार एयर ने 15 जनवरी से इंदौर से मुंबई और गोंदिया के बीच फ्लाइट्स शुरू की थी। निर्धारित समय के मुताबिक फ्लाइट शाम 5:50 बजे मुंबई से इंदौर पहुंचकर 6:20 बजे गोंदिया रवाना होती थी। वहीं गोंदिया से रात 9:30 बजे इंदौर पहुंचकर 10 बजे मुंबई के लिए जाती थी।
बताते हैं, शुक्रवार, 23 जनवरी को कंपनी ने इन सभी चार उड़ानों को अचानक निरस्त कर दिया। इसके पीछे कोई ठोस कारण न बताकर केवल “ऑपरेशनल कारण” बताए गए। जो यात्रियों को समझ नहीं आए।
नाराज यात्रियों ने किया हंगामा
स्टार एयर से बुकिंग करा चुके यात्री जब एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जताई और हंगामा किया। बाद में कंपनी अधिकारियों ने यात्रियों को रिफंड और रि-बुकिंग का विकल्प देकर जैसे-तैसे शांत कराया।
बताते हैं, सबसे ज्यादा परेशानी गोंदिया जाने वाले यात्रियों को हुई, क्योंकि इंदौर से मुंबई के लिए तो कई ऑप्शनल फ्लाइट्स हैं, लेकिन गोंदिया के लिए सिर्फ यह एक सीधी उड़ान है।
दिल्ली रूट की फ्लाइट्स भी कैंसिल
स्टार एयर के साथ-साथ एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर रूट की सुबह और दोपहर में संचालित होने वाली चार फ्लाइट्स भी शुक्रवार, 23 जनवरी को कैंसिल रहीं। ये उड़ानें 21 जनवरी से लगातार रद्द की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: MP-CG Weather : छत्तीसगढ़-एमपी में ठंड का असर कमजोर, बढ़ेगा तापमान, कुछ जगहों पर हल्की बारिश/कोहरा
एयर शो की तैयारियों के चलते फ्लाइट्स कैंसिल
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान होने वाले एयर शो की तैयारियों के चलते एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानों पर रोक लगाई गई है। इसी कारण ये फ्लाइट्स 26 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। 27 जनवरी से दिल्ली-इंदौर की फ्लाइट्स का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: DAVV की वार्षिक परीक्षाएं 5 मार्च से 15 जून तक: सबसे पहले यूजी थर्ड ईयर के एग्जाम, एक महीने में आएगा रिजल्ट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us