इंदौर में आई 15 करोड़ की रॉल्स रॉयस SUV: एमपी की पहली कलिनन सीरीज-2, स्पेशल ऑर्डर लाए ये उद्योगपति, रेपर बादशाह के पास भी है

ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड रॉल्स रॉयस की अल्ट्रा लग्जरी SUV कलिनन सीरीज-2 अब इंदौर की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। यह मध्यप्रदेश की पहली और अब तक की सबसे महंगी रॉल्स रॉयस कलिनन सीरीज-2 है, जिसकी डिलीवरी क्रिसमस के दिन इंदौर में की गई।

Indore Rolls Royce SUV

Indore Rolls Royce SUV: ब्रिटिश लग्जरी कार ब्रांड रॉल्स रॉयस की अल्ट्रा लग्जरी SUV कलिनन सीरीज-2 अब इंदौर की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। यह मध्यप्रदेश की पहली और अब तक की सबसे महंगी रॉल्स रॉयस कलिनन सीरीज-2 है, जिसकी डिलीवरी क्रिसमस के दिन (गुरुवार, 25 दिसंबर) इंदौर में की गई। इस लग्जरी कार को उद्योगपति केके सिंह के बेटे माणिक और अंकित सिंह ने 15 करोड़ 10 लाख रुपए (ऑन-रोड प्राइस) में खरीदा है।

Indore Rolls Royce SUV

टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा

एमरल्ड ग्रीन कलर की यह कार पूरी तरह कस्टमाइज्ड है, जिसमें करीब 3 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कस्टमाइजेशन कराया गया है। कार महज 5.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। जरूरत पड़ने पर इसका ग्राउंड क्लीयरेंस एक बटन दबाते ही 190 मिमी से बढ़कर 230 मिमी हो जाता है।

Indore Rolls Royce SUV

यूके से फ्लाइट से लाया गया

कार को स्पेशल ऑर्डर पर यूके में हैंडमेड तरीके से तैयार किया गया है, जिसे डिलीवरी के लिए फ्लाइट के जरिए भारत लाया गया। इंटीरियर में स्पेशल मेंडेरियन ऑरेंज थीम, कस्टमाइज्ड क्रोम व्हील्स और स्टार लाइट रूफ जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं। कार के लिए इंदौर आरटीओ से विशेष नंबर 0085 भी लिया जा रहा है।

Indore Rolls Royce SUV

कार ओनर क्या बोलीं ?

कार मालिक साक्षी सिंह ने बताया कि यह उनकी ड्रीम कार है जो 1 साल में तैयार होकर यूके से इंदौर आई है। कार पूरी तरह से कस्टमाइज्ड कराई गई है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।

3 करोड़ में कस्टमाइज हुई कार

माणिक सिंह ने बताया की SUV कार में करीब 3 करोड़ रुपए का कस्टमाइजेशन कराया गया है। इससे कीमत 15 करोड़ रुपए हुई है। कार सुपर फीचर्स से लैस है। इसे तैयार करने वाली इंजीनियरिंग टीम ने इसकी ड्राइविंग को बेहतर करने के लिए अच्छा खासा काम किया है।

ड्राइविंग परफॉर्मेंस शानदार बनाने के लिए नया लो ड्राइविंग मोड दिया गया है। कार की बेस प्राइज करीब 12 करोड़ रुपए है, लेकिन कस्टमर की जरूरतों और पसंद के अनुसार कार को तैयार किया जाता है, इसलिए कार की कीमत अलग-अलग रहती है।

कलर से लेकर व्हील तक कस्टमाइज्ड​​​​​

माणिक सिंह ने बताया कि कार में स्पेशल कलर ऑप्शन लिया गया है। उसके व्हील भी क्रोम कलर से कस्टमाइज्ड कराए गए हैं। इंटीरियर भी स्पेशल मेंडेरियन इंटीरियर है। यह ऑरेंज रंग का होता है, जो अंदरूनी हिस्सों (जैसे सीटें, डैशबोर्ड, दरवाजे के पैनल) पर इस्तेमाल किया जाता है। रॉल्स-रॉयस इस कलर स्कीम के लिए काफी फेमस है। इस कार का रूफ भी स्पेशल कलर और लाइटिंग के साथ तैयार किया गया है।

Indore Rolls Royce SUV
उद्योगपति केके सिंह का परिवार, जिन्होंने रॉल्स रॉयस कलिनन एसयूवी कार इंदौर मंगाई।

एक साल में तैयार होकर इंदौर आई कार

रॉल्स रॉयस की कलिनन सीरिज 2 कार स्पेशल ऑर्डर पर यूके से तैयार होकर इंदौर आई है। इंटीरियर और एक्सटीरियर के लिए मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। कार पूरी तरह से हैंड मेड है। कंपनी ने बुकिंग के एक साल बाद कार तैयार कर इसकी डिलीवरी दी है।

उद्योगपति सिंह ने बताया कि कार की डिलीवरी जल्दी मिल सके इसके लिए इसे फ्लाइट से बुलवाया है। यह कार यूके से फ्लाइट से दिल्ली और फिर सड़क मार्ग से इंदौर आई है।

एमपी की पहली कलिनन कार

रॉल्स रॉयस मोटर कार नई दिल्ली ने यह कार इंदौर में डिलीवर की है। 2024 में लॉन्च होने के बाद देश में रॉल्स रॉयस कलिनन की यह कार देश के हर कोने में डिलीवर हो रही है। कलिनन ओनर्स में बॉलीवुड सेलिब्रिटी अल्लू अर्जुन, उद्योगपति मुकेश अंबानी, अजय देवगन, युसुफ अली, सोहन राय और भूषण कुमार शामिल हैं।

इंदौर केके सिंह के गैरेज में कारों का कलेक्शन

रोल्स रॉयस कलिनन सीरीज-2 को देशभर में कई सेलिब्रिटीज और उद्योगपतियों ने खरीदा है, जिनमें मुकेश अंबानी, अजय देवगन, अल्लू अर्जुन और रैपर बादशाह शामिल हैं। केके सिंह के गैरेज में पहले से ही रोल्स रॉयस, फरारी और लैंबॉर्गिनी जैसी सुपर लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों का शानदार कलेक्शन मौजूद है।

ये भी पढ़ें: KIA Seltos 2026 Facelift: नया डिजाइन, डुअल-स्क्रीन इंटीरियर... क्या है खास इस बार नई Seltos में? जानें प्राइस और फीचर्स

केके सिंह के पास इन कारों का कलेक्शन

  • रोल्स रॉयस कालिनन सीरिज 2 कीमत 15 करोड़ 10 लाख रुपए।

  • लैंबोर्गिनी हुराकन इवो कीमत 5 करोड़ 45 लाख रुपए।

  • फोर्ड मस्टैंग कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपए।

  • मर्सिडीज जी वैगन कीमत 4 करोड़ 80 लाख रुपए।

  • फरारी रोमा कीमत 5 करोड़ 80 लाख रुपए।

  • पोर्श बॉक्सटर कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए।

  • लैंबोर्गिनी उरुस कीमत 5 करोड़ 10 लाख रुपए।

  • रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी कीमत 4 करोड़ 5 लाख।

  • बीएमडब्लू सीरिज 740 D कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपए।

  • मर्सिडीज जीएलएस कीमत 1 करोड़ 75 लाख रुपए।

  • ऑडी क्यू 7 कीमत 1 करोड़ 15 लाख रुपए।

  • मर्सिडीज ई क्लास कीमत 95 लाख रुपए।

  • महिंद्रा xev9 कीमत 35 लाख रुपए।

  • हुंडई क्रेटा 23 लाख रुपए।

ये भी पढ़ें:  BSNL 3G सर्विस बंद करने की तैयारी: 4G और 5G पर फोकस, बीएसएनएल सिम यूजर्स तुरंत कर लें अपग्रेड, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article