/bansal-news/media/media_files/2025/11/22/breaking-news-2025-11-22-14-43-58.jpg)
Indore Farmer Suicide Case: इंदौर में किसान के सुसाइड की बड़ी खबर सामने आई है। शहर के खुड़ैल इलाके में रहने वाले एक किसान ने फांसी लगा ली। बुधवार, 4 फरवरी रात में परिवार ने फंदे पर लटका उनका शव देखा, तो घर में मातम छा गया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक दिनेश चौहान (57) के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। दामाद विकास ने बताया कि दिनेश अक्सर कहते थे कि कोई उनके पीछे पड़ा हुआ है। करीब एक साल से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
विकास नगर में महिला की खुदकुशी
इधर, तुकोगंज पुलिस ने बताया कि विकास नगर मे रहने वाली सीमा (42) ने बुधवार, 4 फरवरी को रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का पति राजू डोगरे इंदौर में नहीं रहते थे। उनका बड़ा बेटा विशाल उन्हें अस्पताल लेकर गया और डॉक्टरों को फांसी लगाने की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पति भीकनगांव में रहते हैं
परिवार ने पुलिस को बताया कि शाम को सीमा ने आटा लाने और दाल-बाटी बनाने की बात कही थी। रात 7 बजे तक बेटे ने मां को फोन लगाया, रिसीव नहीं हुआ। घर पहुंचने पर बेटे ने मां को फंदे पर लटके देखा। विशाल के अनुसार पिता राजू भीकनगांव में रहते हैं और दोनों भाई कोरोना कॉल में काम के लिए इंदौर आए थे।
बताया गया कि दोनों भाई मां के साथ रह रहे थे। विशाल ने कहा कि उनकी मां को किसी तरह का टेंशन नहीं था। पुलिस इस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी
खुड़ैल इलाके में दिनेश चौहान के सुसाइड केस में भी पुलिस जांच कर रही है। परिजन उन्हें रात में अस्पताल लेकर गए थे। परिजनों की मानें तो दिनेश की एक साल से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और इसका इलाज चल रहा था।
दोनों घटनाओं की वजहों का पता लगाने के लिए पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: जबलपुर में शादी समारोह में मर्डर: बारात में डांस को लेकर विवाद, लहूलुहान मिला शख्स, इलाज के दौरान मौत
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us