Advertisment

पश्चिमी इंदौर का कायाकल्प: चंदन नगर-कालानी नगर सड़क को मिली सरकार की मंजूरी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में चंदन नगर से कालानी नगर को जोड़ने वाली 18 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण को राज्य शासन ने अंतिम मंजूरी दे दी है। 20 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगी।

author-image
Vikram Jain
Indore Chandan Nagar Kalani Nagar Road Project

Indore Chandan Nagar Kalani Nagar Road Project: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पश्चिमी हिस्से के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सालों से फाइलों में दबे चंदन नगर-कालानी नगर सड़क प्रोजेक्ट को राज्य शासन से हरी झंडी मिल गई है। हाल ही में जारी गजट नोटिफिकेशन के बाद अब इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की सभी प्रशासनिक बाधाएं दूर हो गई हैं। मेयर पुष्यमित्र भार्गव की सक्रियता के बाद अब नगर निगम ने टेंडर और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिससे जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisment

बदलेगी इंदौर पश्चिमी क्षेत्र की सूरत

इंदौर का पश्चिमी क्षेत्र में अब एक नए बदलाव होने जा रहे हैं। धार रोड (चंदन नगर) से एयरपोर्ट रोड (कालानी नगर) को जोड़ने वाली प्रस्तावित सड़क के निर्माण से न केवल आवाजाही सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

कैसा होगा सड़क का स्वरूप?

यह सड़क मास्टर प्लान के तहत 18 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत लगभग 20 करोड़ रुपए है। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग मास्टर प्लान की शेष राशि से की जाएगी, जिससे बजट की कोई कमी नहीं आएगी। नंदन नगर और नगीन नगर के पास करीब 800 मीटर के हिस्से को मास्टर प्लान में विशेष रूप से शामिल किया गया है ताकि कनेक्टिविटी निर्बाध बनी रहे।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

वर्तमान में चंदन नगर से कालानी नगर जाने के लिए लोगों को काफी घूमकर और संकरी गलियों से होकर गुजरना पड़ता है। इस नई सड़क के बनने से:

Advertisment
  • धार रोड और एयरपोर्ट रोड के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा।
  • पश्चिमी रिंग रोड के लिए यह एक वैकल्पिक कॉरिडोर (Alternative Corridor) के रूप में काम करेगी।
  • पीक ऑवर्स के दौरान होने वाले ट्रैफिक जाम से हजारों वाहन चालकों को मुक्ति मिलेगी।

200 से ज्यादा बाधाएं हटाई जाएंगी

नगर निगम ने सड़क निर्माण के रास्ते में आने वाले लगभग 200 अवरोधों (बाधाओं) को चिन्हित किया है। गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब निगम इन बाधाओं को हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा। मेयर पुष्यमित्र भार्गव के अनुसार, सभी दावों और आपत्तियों का विधिवत निराकरण कर लिया गया है, जिससे निर्माण कार्य में अब कोई कानूनी अड़चन नहीं आएगी।

क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने इस प्रोजेक्ट को पश्चिमी इंदौर की जीवन रेखा बताते हुए कहा कि शासन से मंजूरी मिलने और गजट नोटिफिकेशन होने के बाद अब हम युद्ध स्तर पर काम शुरू करेंगे। यह सड़क न केवल दूरी कम करेगी बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Advertisment

Indore Road Project, Indore News, Chandan Nagar Kalani Nagar Road, Indore Development Project, Indore Mayor Pushyamitra Bhargava, MP Govt Gazette Notification, Indore Traffic Solutions,  indore nagar nigam 

Indore Mayor Pushyamitra Bhargava indore nagar nigam Indore News Indore Road Project
Advertisment
चैनल से जुड़ें