Advertisment

इंदौर में कांग्रेस का महाधरना: पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ की सहायता, 1 सदस्य को सरकारी नौकरी और जिम्मेदारों पर FIR की मांग

इंदौर में दूषित जल के कारण हुई जनहानि के मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

author-image
sanjay warude
Indore Congress Protest

Indore Congress protest Bhagirathpura contaminated water: इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल के कारण हुई जनहानि के विरोध में मंगलवार, 3 फरवरी 2026 की शाम कांग्रेस ने राजबाड़ा पर विशाल धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Advertisment

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और नगर निगम के सामने तीन मुख्य शर्तें रखी हैं। उन्होंने मांग की हैं कि मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को अनिवार्य रूप से सरकारी नौकरी दी जाए। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

प्रदर्शन स्थल पर महापौर के खिलाफ नारेबाजी

धरना स्थल पर भागीरथपुरा के पीड़ित परिवार भी पहुंचे। अपने अपनों को खोने का दर्द महिलाओं की आंखों से आंसुओं के रूप में छलक पड़ा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजबाड़ा पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा है। जगह कम पड़ने के कारण पार्षद चिंटू चौकसे अपने समर्थकों के साथ सड़क के सामने वाले हिस्से में बैठकर विरोध जताया। 

शुद्ध पानी सप्लाई नगर निगम की जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता को शुद्ध पानी देना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसमें प्रशासन पूरी तरह विफल रहा है। पीड़ित परिवारों को उनका हक नहीं मिल पाया है। जिसे हम दिलवाकर रहेंगे। सरकार की कमियों को उजागर करेंगे।

Advertisment

खबर अपडेट की जा रही है

ये भी पढ़ें: भोपाल के 59 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: न्यू कोहेफिजा, पुष्पा नगर, चांदबड़ समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

hindi news MP news sajjan singh verma jitu patwari Indore Rajwada Indore Bhagirathpura contaminated water case Bhagirathpura Contaminated Water Indore Congress Protest
Advertisment
चैनल से जुड़ें