/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/indore-collector-jansunwai-sir-2026-02-07-14-12-17.jpg)
Indore Collector Jansunwai SIR: मध्यप्रदेश में सिस्टम से लोग कितने परेशान हैं, इसका वाकिया इंदौर में कलेक्टर की जनसुनवाई में सामने आया। जहां एक गरीब शख्स अपनी मां को पेंशन दिलाने के लिए इतना परेशान हो गया कि उसने कलेक्ट्रेट में जोर-जोर से चिल्लाकर हंगामा कर दिया और खूब खरी-खरी सुनाई। हालांकि अगले दिन ही मां की पेंशन शुरू होने और रुकी हुई पेंशन मिलने पर प्रशासन का धन्यवाद जताया। साथ ही कहा कि पूरी प्रशासनिक टीम ने हमारी समस्या का समाधान कर दिया। सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। जिसके वीडियो अब वायरल हो रहे हैं।
पहले ये देखें...
अभी आपने जो देखा, ये इंदौर कलेक्ट्रेट है, जहां एक बेबस बेटे का गुस्सा फूट पड़ा। युवक चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था...'कलेक्टर क्या काम के हो! गरीब की नहीं सुन रहे!
दरअसल, ये शख्स काफी समय से सरकारी दफ्तरों की ठोकरें खा रहा था। मामला है वोटर लिस्ट से नाम कटने का। युवक का कहना है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है, मां नेत्रहीन हैं और उनकी पेंशन बंद हो गई है...और बेटा खुद हर मंगलवार को 'जनसुनवाई' में अपनी फरियाद लेकर आता है। युवक का आरोप है कि BLO हर बार उसे 'कल आना' कहकर टाल देते हैं। वो इतना परेशान हो गया कि कलेक्ट्रेट कैंपस में अपनी मां के हाथ से बैग छीनकर डॉक्यूमेंट्स फाड़ने लगा। उसे लगा कि जब इन कागजों से काम ही नहीं हो रहा, तो इन्हें रखने का क्या फायदा?
अब दिया प्रशासन को धन्यवाद
अच्छी बात ये रही कि इतना हंगामा होने के बाद प्रशासन की नींद खुली और अधिकारियों ने शख्स की बात सुनी और उसके काम को प्राथमिकता दी। काम होने के बाद उसी युवक ने प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।
अब सवाल उठ रहा है कि क्या आम आदमी की आवाज बिना चिल्लाए या बिना हंगामा किए प्रशासन तक नहीं पहुंच सकती?
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us