Advertisment

IAS रोहित सिसोनिया का सस्पेंशन 1 महीने बढ़ा: इंदौर दूषित पानी मौत मामले में चल रहे थे निलंबित, जानिए वजह

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों के मामले में सस्पेंड किए नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया की सजा और बढ़ा दी गई है। शुरुआत में सिसोनिया को आयुक्त पद से एक महीने के लिए निलंबित किया गया था।

author-image
BP Shrivastava
IAS Rohit Sisonia Suspension extend

IAS Rohit Sisonia Suspension Extend: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों के मामले में सस्पेंड किए नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया (IAS Rohit Sisonia ) की सजा और बढ़ा दी गई है। शुरुआत में सिसोनिया को आयुक्त पद से एक महीने के लिए निलंबित किया गया था। अब इस निलंबन की अवधि को एक महीना और बढ़ा दिया गया है।

Advertisment

बताते हैं सिसोनिया ने अपना जवाब सोमवार, 03 मार्च को सिविल सर्विसेज बोर्ड के सामने पेश किया है। इसके बाद उनका मामला बोर्ड के जरिए सुना जाएगा।

जाहिर है, आईएएस सिसोनिया को भागीरथपुरा घटना के बाद सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन जैसे-जैसे मौतों की संख्या बढ़ी, सरकार ने सख्त कदम उठाया और उनका सस्पेंशन बढ़ा दिया।

सिसोनिया के मामले में फैसला बोर्ड करेगा

सरकार के इस कदम के बाद, अब सिसोनिया (IAS Rohit Sisonia )  के मामले में फैसला सिविल सर्विसेज बोर्ड (Civil Services Board) करेगा। इस प्रक्रिया के बाद ही यह तय होगा कि उनका सस्पेंशन आगे जारी रहेगा या नहीं। इंदौर नगर निगम के आयुक्त दिलीप यादव को भी गंदे पानी मामले में हटाया गया था, लेकिन उन्हें 
टूरिज्म डवलपमेंट कार्पोरेशन के एमडी बनाया गया। जानकारों की मानें तो एकतरह से उन्हें बड़े पद पर पोस्टिंग दी गई है।

Advertisment

इंदौर का भागीरथपुरा कांड क्या था? 

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में 27 दिसंबर 2025 के  आसपास दूषित पानी की वजह से एक बड़ा स्वास्थ्य संकट सामने आया। यहां, नर्मदा जल की पाइपलाइन में सीवेज और ड्रेनेज लाइन का पानी मिल गया था।
इससे फीकल कोलिफॉर्म और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया फैल गए। इसके साथ ही इलाके के बोरवेल का गंदा पानी नर्मदा की पाइपलाइन में घुस गया और पीने के पानी को जहरीला बना रहा था।
इस वजह से उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां फैल गईं, और तीन हजार 500 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए। इसे भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के मुख्य कारण के तौर पर जाना जा रहा है। इस मामले में अब तक 36 लोंगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में होली पर 5 साल का बच्चा गायब: शाहनवाज टीला जमालपुरा से अचानक हुआ लापता, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Advertisment
चैनल से जुड़ें