इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत: बेटी बोली-गंदा पानी पीने से गई पिता की जान, स्वास्थ्य विभाग का दावा कुछ और

इंदौर के भागीरथपुरा दूषित जलकांड मामले में एक और मौत की खबर सामने आई है। भागीरथपुरा में रहने वाले रामनरेश यादव की मौत हो गई। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी बेटी का आरोप है कि दूषित पानी की वजह से पिता की मौत हुई।

Indore Contaminated Water Death

Indore Contaminated Water Death: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित जलकांड मामले में एक और मौत की खबर सामने आई है। भागीरथपुरा में रहने वाले रामनरेश यादव की मौत हो गई। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी बेटी का आरोप है कि दूषित पानी की वजह से पिता की मौत हुई। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीज लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे।

दूषित पानी से अब तक 36 मौतें

भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। रामनरेश यादव की मौत को मिलाए तो ये आंकड़ा 36 हो गया है। रामनरेश यादव की बेटियां प्रिया और प्रेरणा ने बताया कि वे बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। मां गीता हॉस्टल में खाना बनाने का काम करती हैं।

कैंप में भी दिखाया... पर आराम नहीं मिला

यह भी बताया गया की मृतक रामनरेश की चार बेटियां हैं। 1 जनवरी को उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत होने पर परिवार ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए कैंप में दिखाया था।

वहां से दवा भी ली थी, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया। मगर पिता के पैर में बार-बार सूजन आ रही थी और ये सूजन बढ़ी जा रही थी। 

15 दिन पहले रामनरेश यादव को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आईसीयू में उनका इलाज चला। उनके लिवर-किडनी इनफेक्शन हो गया था। जिसकी वजह से शरीर में पानी भर रहा था। मंगलवार, 24 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग बोला-लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे

इधर, मामले में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि भागीरथपुरा में 58 वर्षीय एक पुरुष की ट्रू केयर अस्पताल में मृत्यु हुई है। वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे, जिसकी वजह से पूरे शरीर में पानी भर गया था। साथ ही सांस लेने की तकलीफ से भी पीड़ित थे। अस्पताल प्रबंधन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनकी मृत्यु लिवर सिरोसिस से हुई है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में साध्वी रंजना दीदी पर हमला: गाड़ी टकराने को लेकर हुआ विवाद, RSS और विहिप कार्यकर्ताओं का थाने पर प्रदर्शन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article