Advertisment

इंदौर में दूषित पानी से दो और मौतें: 75 साल के बुजुर्ग और 2 साल की मासूम ने दम तोड़ा, अबतक 35 जानें गईं

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब 75 वर्षीय बुजुर्ग शालिगराम ठाकुर और दो साल की मासूम बच्ची रिया की मौत हो गई। इन दो नई मौतों के बाद गंदे पानी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

author-image
BP Shrivastava
Indore Contaminated Water Death)

Indore Contaminated Water Death: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार, 9 फरवरी की रात 75 वर्षीय बुजुर्ग शालिगराम ठाकुर और मंगलवार, 10  फरवरी की सुबह दो साल की मासूम बच्ची रिया की मौत हो गई। इन दो नई मौतों के बाद गंदे पानी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 35 हो गई है।

Advertisment

शालिगराम ठाकुर की बेटी मोना बघेल ने बताया कि 2 जनवरी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें पहले शेल्बी अस्पताल में भर्ती किया गया था, हालत बिगड़ने पर बॉम्बे हॉस्पिटल में रेफर किया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही और वे वेंटिलेटर सपोर्ट लेना पड़ा। करीब 12 दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी, लेकिन सोमवार,9 फरवरी की रात शालिगराम की मौत हो गई।

बुजुर्ग को लेकर परिजन क्या बोले?

परिजन ने बताया है कि 18 साल पहले उन्हें पैरालिसिस हुआ था। इसके अलावा कोई तकलीफ नहीं थी। उधर, बॉम्बे हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर राहुल पाराशर का कहना है कि मरीज को शुरू से ही कार्डियक की प्रोब्लम थी।

वहीं, दो साल की बच्ची रिया पिता सूरज प्रजापति की मंगलवार सुबह तड़के  मौत हुई। 27 दिसंबर को उलटी-दस्त के कारण परिजन ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया था। इसके बाद हालत ठीक हुई, लेकिन बाद में फिर बिगड़ती चली गई।

Advertisment


 
खबर अपडेट हो रही है...

Indore Contaminated Water Death
Advertisment
चैनल से जुड़ें