इंदौर में ASI को अनिवार्य सेवानिवृत्ति: करप्शन केस के बाद विभागीय कार्रवाई, खजराना थाने में पदस्थ था एएसआई

 इंदौर पुलिस कमिश्नर ने खजराना थाने में पदस्थ रहे सहायक उप निरीक्षक (ASI ) सुनील रैकवार को दंडित किया और उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति  (Compulsory Retirement) दे दी है। वर्ष 2023 के एक करप्शन मामले के बाद ASI रैकवार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई थी।

Indore ASI Compulsory Retirement

Indore ASI Compulsory Retirement: इंदौर पुलिस कमिश्नर ने खजराना थाने में पदस्थ रहे सहायक उप निरीक्षक (ASI ) सुनील रैकवार को दंडित करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति  (Compulsory Retirement) दे दी है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 के एक मामले के बाद ASI सुनील रैकवार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई थी।

जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2023 को विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त, इंदौर ने एएसआई सुनील रैकवार के खिलाफ करप्शन का मामला दर्ज किया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। केस दर्ज होने के बाद उन्हें खजराना थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया था।

ASI ने इन मामलों में की लापरवाही

विभागीय जांच के दौरान यह सामने आया कि ASI सुनील रैकवार ने थाने के कई लंबित मामलों से संबंधित केस डायरी, गुमशुदगी रजिस्टर, अभियोग पत्र, शिकायत नस्तियां और परिवाद दस्तावेज थाना में जमा नहीं किए और उन्हें अनधिकृत रूप से अपने पास रख लिया।

जांच में लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना आचरण पाए जाने पर एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने एएसआई रैकवार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दंड दिया।

विभागीय कार्रवाई जारी

इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा लापरवाही और अनियमितताओं में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:ट्रेड यूनियंस की देशव्यापी हड़ताल: MP में भी बैंक, बीमा, BSNL और डाक विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article