इंदौर DAVV की यूजी एग्जाम टाइमटेबल में बदलाव: थर्ड ईयर की परीक्षाएं 12 अप्रैल तक, रिजल्ट भी अब मई में आएगा, देखें नया शेड्यूल

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने 5 मार्च से शुरू होने वाली स्नातक (UG) थर्ड और फोर्थ ईयर एग्जाम टाइमटेबल में बड़ा बदलाव किया है। अब ये परीक्षाएं 31 मार्च के बजाय अब 12 अप्रैल तक चलेंगी।

DAVV UG exams Schedule Change

DAVV UG exams Schedule Change: इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने 5 मार्च से शुरू होने वाली स्नातक (UG) थर्ड और फोर्थ ईयर एग्जाम टाइमटेबल में बड़ा बदलाव किया है। अब ये परीक्षाएं 31 मार्च के बजाय अब 12 अप्रैल तक चलेंगी। इस फैसले से करीब 45 हजार स्टूडेंट्स प्रभावित होंगे। अब परीक्षा का रिजल्ट भी मई में आएगा।

'बैक' पेपर वाले 70% स्टूडेंट को मिलेगा फायदा

यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, बीए, बीकॉम और बीएससी के पेपर अब लंबे समय तक चलेंगे। हालांकि, परीक्षा की शुरुआत 5 मार्च से ही होगी। विश्वविद्यालय ने यह बदलाव स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए दिया है, क्योंकि करीब 70% छात्र ऐसे हैं, जो थर्ड ईयर के साथ-साथ सेकंड ईयर के 'बैक' पेपर भी दे रहे हैं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि नकल और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त निगरानी रहेगी। छात्र विस्तृत और संशोधित टाइमटेबल यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

सेकंड और फर्स्ट ईयर एग्जाम का स्टेटस

फर्स्ट ईयर: प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12 मार्च से प्रस्तावित हैं।

थर्ड ईयर: थर्ड ईयर की पूरी परीक्षा कुल 14 वर्किंग डे में समेटने की योजना है।

सेकंड ईयर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से ही 

सीयूईटी पीजी का शेड्यूल अब जारी हुआ है। विवि के मुताबिक इस बदलाव से छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि थर्ड ईयर के ज्यादातर छात्रों को सेकेंड ईयर पीजी में शामिल होना है। तारीख बदलने से वे दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। रिजल्ट 10 मई तक आ जाएंगे तो पीजी एडमिशन में छात्रों को किसी तरह की दिक्कतें नहीं आएंगी।

रिजल्ट की नई डेडलाइन

परीक्षाएं आगे बढ़ने के कारण रिजल्ट की तारीखों में भी बदलाव हुआ है। थर्ड ईयर का रिजल्ट अब 30 अप्रैल के बजाय 10 मई तक आएगा। वहीं विवि ने सेकंड ईयर का रिजल्ट 31 मई तक जारी करने का लक्ष्य रखा है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक दिवाकर ने कहा कि मूल्यांकन कार्य पेपर होने के अगले दिन से ही शुरू कर दिया जाएगा। 60 मूल्यांकन केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि सत्र में देरी न हो।

ये भी पढ़ें:  चंबल में रेत का खेला: एंट्री वसूली रेत कांड का ऑडियो वायरल, अफसरों को सबूत भेजने वाले ASI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article