Indore liquor scam ED action: इंदौर शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ की संपत्तियों को किया अटैच

इंदौर में 49 करोड़ रुपए के फर्जी शराब चालान घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 करोड़ रुपए की 28 से अधिक संपत्तियों को अटैच किया। मुख्य आरोपी जेल में हैं और जांच अभी जारी है।

indore liquor scam ed action 70 crore assets attached hindi news zvj

Indore Liquor Scam ED action: इंदौर के बड़े शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सब रीजनल ऑफिस ने बड़ा कदम उठाते हुए 70 करोड़ रुपए की 28 से अधिक संपत्तियों को अटैच किया है। इस घोटाले का दायरा अब 71 करोड़ तक पहुंच चुका है। ईडी ने विभिन्न शराब ठेकेदारों की इंदौर, मंदसौर और खरगोन में अलग-अलग स्थानों पर स्थित संपत्तियों को अटैच किया है। इसमें भूमि और फ्लैट शामिल हैं। ईडी की जांच में कई ठेकेदारों और तत्कालीन अफसरों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र के आरोप सामने आए हैं। मामले में जांच अभी जारी है। 

इंदौर शराब घोटाले में ईडी की कार्रवाई

इंदौर में 49 करोड़ रुपए के फर्जी लिकर चालान घोटाले की जांच के दौरान ईडी ने अब 70 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों को अटैच किया है। ये संपत्तियां इंदौर, मंदसौर और खरगोन में स्थित हैं। इस घोटाले में शराब ठेकेदारों द्वारा ट्रेजरी चालान में हेरफेर करने का आरोप है।

घोटाले का दायरा बढ़ा

इस मामले की शुरुआत करीब 8 साल पहले हुई थी, जब रावजी बाजार थाने में आबकारी विभाग ने 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच में यह घोटाला 49 करोड़ रुपए से बढ़कर 71 करोड़ तक पहुंच गया है।

मुख्य आरोपी जेल में

ईडी की पीएमएलए जांच में खुलासा हुआ कि राजू दशवंत, अंश त्रिवेदी और अन्य शराब ठेकेदार धोखाधड़ी और जालसाजी में शामिल थे। पहले ही ईडी ने राजू दशवंत और अंश त्रिवेदी को गिरफ्तार किया था और वे वर्तमान में जेल में हैं।

ये खबर भी पढ़ें... Guna: खाद की लाइन में भूरिया बाई की मौत, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने परिवार को दिलाए ₹2 लाख, क्लर्क सस्पेंड, काउंटर बढ़ाए

ईडी की छापामार कार्रवाई

ईडी ने हाल ही में इंदौर के 18 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। इनमें एमजी रोड समूह, जीपीओ चौराहा समूह, तोपखाना समूह और बायपास समूह के कई ठेकेदार शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... Uma Bharti: उमा भारती बोलीं- टिकट मिलने पर झांसी से ही चुनाव लड़ूंगी, किसी और सीट से नहीं, IAS वर्मा के बयान की निंदा

तत्कालीन अफसरों पर कसा शिकंजा

ईडी ने मामले में तत्कालीन सहायक आयुक्त संजीव दुबे, डीएस सिसोदिया, सुखनंदन पाठक, कौशल्या सबनानी, धनराज सिंह परमार और अनमोल गुप्ता को पूछताछ के लिए समन भेजा है। पूछताछ ईडी दफ्तर में होगी।

ये खबर भी पढ़ें... Bhopal SIR: भोपाल नगर निगम के 75 इंजीनियर को बनाया BLO सहायक, कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, जानें क्यों लिया यह फैसला

ये खबर भी पढ़ें...  SAF TA Scam: जबलपुर SAF बटालियन में 2 करोड़ का TA घोटाला, 7 साल की नौकरी, खाते में 55 लाख, जांच के घेरे में 20 से ज्यादा जवान

Indore ED action, Indore liquor scam, ED action, Fake liquor invoices, Asset attachment, Excise fraud, liquor scam ED Investigation, Indore news, MP news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article