IAS Santosh Verma Controversy: भोपाल में ब्राह्मण समाज का ऐलान, 14 दिसंबर को CM आवास का घेराव, IAS के खिलाफ एक्शन न लेने से बढ़ा आक्रोश

भोपाल में IAS अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ एक्शन न लेने के विरोध में ब्राह्मण समाज संयुक्त मोर्चा ने अधिकारी के खिलाफ 14 दिसंबर 2025 को बड़ा आंदोलन शुरू करने और CM निवास का घेराव की घोषणा की।

as-santosh-verma-controversy-update-bhopal-brahmin-samaj-14-december-2025-cm-house-gherao-mp-hindi-news-wks

IAS Santosh Verma Controversy Update: भोपाल में IAS अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ एक्शन न लेने के विरोध में ब्राह्मण समाज का आक्रोश बढ़ गया है।

ब्राह्मण समाज संयुक्त मोर्चा ने अधिकारी के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की घोषणा की है। 14 दिसंबर 2025 को ब्राह्मण समाज द्वारा मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: एमपी में रजिस्टर्ड आखिरी नक्सली का सरेंडर, मध्यप्रदेश नक्सल मुक्त

12 दिसंबर से शुरू होगा वर्मा के खिलाफ आंदोलन

यह प्रदर्शन ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों द्वारा एकजुट होकर किया जाएगा। समाज ने IAS वर्मा पर सरकार की कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए उनके खिलाफ कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। जिसको लेकर ब्राह्मण समाज ने घोषणा की है कि 12 दिसंबर 2025 से ही वर्मा के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल से होगा शंखनाद

आंदोलन की शुरुआत वल्लभ भवन (राज्य सचिवालय) से होगी। शाम 7 बजे महाराणा प्रताप की मूर्ति पर शंखनाद कर आंदोलन का आगाज किया जाएगा। ब्राह्मण समाज संयुक्त मोर्चा संयोजक वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि हम इस भेदभावपूर्ण कार्रवाई का विरोध करते हैं। ब्राह्मण समाज संयुक्त मोर्चा ने सभी संगठनों और सदस्यों से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में IAS संतोष वर्मा की सीधी टिप्पणी, कहा- SC-ST के बच्चों को सिविल जज नहीं बनने दे रहा HC

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article