विजयपुर कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द: हलफनामे में नहीं बताया था क्रिमिनल रिकॉर्ड, बीजेपी के रामनिवास रावत विजेता घोषित

श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य यानी रद्द कर दिया गया है। ग्वालियर बेंच ने यह फैसला चुनाव नामांकन के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाने के चलते सुनाया है।

Vijaypur MLA Mukesh Malhotra election cancelled

Vijaypur MLA Mukesh Malhotra election cancelled: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच से विजयपुर विधायक को बड़ा झटका लगा है।

श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य यानी रद्द कर दिया गया है। ग्वालियर बेंच ने यह फैसला चुनाव नामांकन के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाने के चलते सुनाया है। सुनवाई के दौरान सामने आया है कि मुकेश मल्होत्रा पर 6 आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में सिर्फ 2 मामलों का ही उल्लेख किया था।

Mukesh Malhotra VS Ramniwas Rawat

बीजेपी प्रत्याशी का था आरोप झूठा हलफनामा दिया

विजयपुर विधानसभा उप चुनाव में पराजित हुए बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को चुनौती दी थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की सही जानकारी साझा नहीं की थी।

जानबूझकर चार मामले छिपाए, अवैध माना चुनाव

कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह यह तथ्य सामने आए कि मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में सिर्फ दो मामलों का ही उल्लेख किया था। बाकी 4 मामलों की जानकारी जानबूझकर छिपाने को कोर्ट ने चुनाव नियमों का गंभीर उल्लंघन माना और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत उनके चुनाव को अवैध करार दिया।

ये भी पढ़ें: CMO-SDM संभालेंगे इन निकायों की कमान: एमपी में इनकी जाएगी अध्यक्षता, जानें कोर्ट ने क्यों माना अमान्य

op rawat

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं मल्होत्रा

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधायक का चुनाव शून्य घोषित होने के बाद अब इस सीट के भविष्य और कानूनी विकल्पों को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि मुकेश मल्होत्रा इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

7364 वोटों से हार गए थे पूर्व मंत्री रावत

2024 में विजयपुर विधानसभा सीट के उपचनाव हुए थे। कांग्रेस के मुकेशल मल्होत्रा को कुल 1 लाख 469 वोटे मिले थे, इनका कुल वोट में 50.666 प्रतिशत शेयर था, जबकि बीजेपी के रामनिवास रावत को 93 हजार 103 मत प्राप्त हुए थे, इनका वोट शेयर 46.95 प्रतिशत था। इस तरह बीजेपी के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत 7 हजार 364 वोटों से हार गए थे।

ये भी पढ़ें:MP में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल: सिर्फ इमरजेंसी केस ही होंगे ऑपरेट, स्टाइपेंड लागू नहीं करने का विरोध, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने फोन पर बात की

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article