Advertisment

नवग्रह शक्तिपीठ का 10 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: पंडित प्रदीप मिश्रा, धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास करेंगे कथा

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के 10 दिवसीय कार्यक्रम का आगाज 10 फरवरी से होगा। 20 फरवरी तक आयोजित महोत्सव में देश-विदेश के संत-महंत शामिल होंगे। इनमें मुख्य रूप से पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कवि कुमार विश्वास रहेंगे।

author-image
sanjay warude
shaktipeeth

Navagraha Shaktipeeth Prana Pratishtha Festival Dabara: मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित डबरा में विश्व का पहला नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर तैयार हो गया है। 

Advertisment

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के 10 दिवसीय कार्यक्रम का आगाज 10 फरवरी से होगा। 20 फरवरी तक आयोजित महोत्सव में देश-विदेश के संत-महंत शामिल होंगे। इनमें मुख्य रूप से पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कवि कुमार विश्वास रहेंगे। 11 से 13 फरवरी तक प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा करेंगे। जबकि 14 से 16 फरवरी तक कुमार विश्वास अपने-अपने राम की काव्य प्रस्तुति देंगे। आखिरी में 17 से 20 फरवरी तक चार दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री राम कथा के साथ दिव्या दरबार सजाएंगे।

कलश यात्रा से शंखनाद, 20 हजार मातृ शक्ति जुटेंगीं 

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 10 फरवरी को स्टेडियम ग्राउंड से निकलने वाली विशाल कलश यात्रा के साथ होगी। इस यात्रा में लगभग 20 हजार महिलाओं के शामिल होने का अनुमान है, जो डबरा के मुख्य मार्गों से होते हुए शक्तिपीठ पहुंचेगी। डबरा का यह नवग्रह शक्तिपीठ न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सनातन संस्कृति और ज्योतिष परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP में मौसम का ट्रिपल अटैक: शहडोल, चित्रकूट में ओले, मंडला, रीवा में हल्की बारिश का अलर्ट, भोपाल, सागर समेत 18 जिलों में तेज हवाएं

नौ मंजिला यज्ञशाला में अर्पित होंगी 9 लाख आहूतियां

महोत्सव के दौरान नौ मंजिला भव्य यज्ञशाला में विशेष आहुतियां दी जाएंगी। प्रत्येक ग्रह देवता के लिए एक-एक लाख आहुतियां समर्पित होंगी। संत बद्रीश महाराज अपने 70 उपासकों के साथ विधि-विधान संपन्न कराएंगे। दांती महाराज द्वारा पूरे 10 दिन विशेष अनुष्ठान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: MP में MSP पर 7 फरवरी से गेहूं का पंजीयन: आधार और खसरे में नाम अलग तो यहां होगा रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रोसेस

Advertisment
Navagraha Shaktipeeth Prana Pratishtha Festival Navagraha Shaktipeeth Prana Pratishtha Festival Dabara pradeep mishra Dhirendra Shastri Kumar Vishwas narottam mishra Gwalior News MP news hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें