Advertisment

मुरैना में 5 साल की बच्ची से रेप: पिता के लिए दुकान पर गुटखा लेने गई थी, नाबालिग ने कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म

मध्यप्रदेश के मुरैना से पांच साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। जिले की अंबाह तहसील के महुआ थाना अंतर्गत एक गांव में किराने की दुकान पर पिता के लिए गुटखा लेने गई बच्ची से नाबालिक युवक ने रेप कर दिया।

author-image
BP Shrivastava
Morena Girl Rape

Morena Girl Rape: मध्यप्रदेश के मुरैना से पांच साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। जिले की अंबाह तहसील के महुआ थाना अंतर्गत एक गांव में किराने की दुकान पर पिता के लिए गुटखा लेने गई बच्ची से नाबालिक युवक ने रेप कर दिया। घटना की शिकायत पर शनिवार, 24 जनवरी को नाबालिक के खिलाफ पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया गया।

Advertisment

बच्ची ने परिजन को बताई घटना

जानकारी के अनुसार गांव में पांच साल की बच्ची घर से पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। कुछ समय बाद बच्ची घर लौटी, जहां उसने परिजन को बताया उसके साथ दुकानदार के लड़के ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ
गलत हरकत की।

परिजन ने की पुलिस में शिकायत

 परिजन ने बेटी की शिकायत सुनने के बाद डायल 112 को कॉल किया। डायल 112 का स्टाफ पीड़िता को परिजनों के साथ थाना महुआ लाया गया। वहां फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें:  सिंगरौली में छुही खदान धसी: दो बच्चियों समेत 3 की मौत, दो लोगों को सुरक्षित निकाला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Advertisment
morena news Morena Girl Rape
Advertisment
चैनल से जुड़ें