Advertisment

अशोकनगर के कलेक्टर को हटाया: साकेत मालवीय नए कलेक्टर, आदित्य सिंह को संचालक भोपाल गैस त्रासदी की जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में 2 IAS के ट्रांसफर हुए हैं। अशोकनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह को हटा दिया गया है। साकेत मालवीय अशोकनगर के नए कलेक्टर होंगे। आदित्य सिंह को संचालक भोपाल गैस त्रासदी की जिम्मेदारी दी गई है।

author-image
Rahul Garhwal
MP IAS Transfer List Ashoknagar Collector Aditya Singh removed Saket Malviya new Collector hindi news

MP IAS Transfer List: मध्यप्रदेश में 2 IAS के ट्रांसफर हुए हैं। अशोकनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह को हटा दिया गया है। साकेत मालवीय अशोकनगर के नए कलेक्टर होंगे। आदित्य सिंह को संचालक भोपाल गैस त्रासदी की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisment

ट्रांसफर ऑर्डर

mp ias transfer ashok nagar collector

क्यों हटाए गए आदित्य सिंह ?

बताया जा रहा है कि कुछ शिकायतों के चलते IAS आदित्य सिंह का अशोकनगर से ट्रांसफर किया गया है। अशोकनगर में सोशल मीडिया पर लोग आदित्य सिंह के समर्थन में कैंपेन चला रहे थे कि उन्हें नहीं हटाया जाना चाहिए। अगर आदित्य सिंह को हटाया गया तो जनता सड़कों पर उतरेगी।

IAS अफसरों की नई जिम्मेदारी

IAS आदित्य सिंह

अशोकनगर के कलेक्टर आदित्य सिंह को अब भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास, भोपाल के संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS साकेत मालवीय

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के संचालक साकेत मालवीय को अशोकनगर का कलेक्टर बनाया गया है।

Advertisment

IAS अजय कटेसरिया

सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव अजय कटेसरिया को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

MP news Ashoknagar MP IAS transfer MP IAS Transfer List
Advertisment
चैनल से जुड़ें