Advertisment

मुरैना में NH-44 पर रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, सास-बहू और 2 साल की मासूम की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची समेत एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद खुलवाया।

author-image
Vikram Jain
morena road accident truck crushes bike three dead nh 44 jam hindi news zvj

Morena NH-44 Road Accident: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो घई। जबकि बाइक चला रहे 46 साल के रामबरन जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जिसे पुलिस ने कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद खुलवाया।

Advertisment

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला

मुरैना के हिंगोना गांव निवासी रामबरन जाटव (46) गुरुवार शाम अपनी पत्नी, बहू और नातिन के साथ बाइक से मुरैना की ओर जा रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे-44 पर दाल मिल के पास पहुंची, पीछे से आ रहे धौलपुर पासिंग ट्रक (RJ11 GD 3487) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

मासूम समेत तीन की मौत, ससुर घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे रामबरन दूर जाकर गिरे, जिससे उनकी जान बच गई लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, उनकी पत्नी रामरती (45), बहू पूनम (25) और 2 साल की नातिन काव्या ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं। तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर भाग निकला।
घायल रामबरन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। हाईवे पर मौत का मंजर देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। पुलिस की कार्यप्रणाली और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश न होने से नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे-44 पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Advertisment

पुलिस की समझाइश के बाद शांत हुआ हंगामा

हंगामे की सूचना मिलते ही सीएसपी दीपाली चन्दौरिया और सिविल लाइन थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और भरोसा दिया कि ट्रक मालिक का पता लगा लिया गया है और आरोपी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस ट्रक नंबर के जरिए मालिक और ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Morena Road Accident, Morena NH-44 Accident, Truck Crush Bike Morena, MP News, Morena Road Jam, Morena Police , Road Safety morena news 

road safety morena police Morena Road Jam MP news Truck Crush Bike Morena morena news Morena NH-44 Accident Morena Road Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें