/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/madhya-pradesh-gwalior-siblings-stayed-with-mothers-dead-body-for-five-days-kotwali-police-hindi-news-zvj-2026-02-20-18-30-21.jpg)
Gwalior Mother Dead Body Case: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मदन मोहन मार्केट में एक भाई-बहन अपनी मृत मां के शव के साथ पिछले पांच दिनों से रह रहे थे। रूह कंपा देने वाली बात यह है कि मां का शव पूरी तरह सड़ चुका था, उसमें कीड़े पड़ गए थे, लेकिन दोनों बच्चे उसी कमरे में बैठकर खाना खा रहे थे। इस भयावह स्थिति का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को दूधवाले ने घर से आती असहनीय दुर्गंध की शिकायत पड़ोसियों से की।
5 दिन की 'लाश' और बेखबर बच्चे
जानकारी के अनुसार, पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मदन मोहन मार्केट से सामने आई है। मृतक महिला की पहचान 70 वर्षीय उर्मिला भदौरिया के रूप में हुई है। उर्मिला ग्वालियर के गोरखी स्कूल से क्लर्क के पद से रिटायर हुई थीं। वे अपने बीटेक शिक्षित बेटे अखंड प्रताप और बेटी रितु के साथ दही मंडी स्थित घर में रहती थीं। पुलिस का अनुमान है कि उर्मिला की मौत करीब 4-5 दिन पहले हो चुकी थी। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान दोनों बच्चे घर के अंदर ही थे और उन्होंने किसी को भी मां की मृत्यु की सूचना नहीं दी।
ये खबर भी पढ़ें.. इंदौर में राजा रघुवंशी जैसा कांड: शिलॉन्ग ट्रिप पर पति को जहर देकर पहाड़ से धकेला, जिसे भाई बताया वह निकला प्रेमी, सोना लेकर हुई फरार
दूधवाले की सजगता से खुला राज
शुक्रवार सुबह जब दूधवाला रोजाना की तरह दूध देने पहुंचा, तो उसे घर से भयंकर दुर्गंध आई। उसने तुरंत पड़ोसी अभिनंदन जैन को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने जब खिड़की से झांका तो उनके होश उड़ गए। अंदर मां का शव पड़ा था और बच्चे वहीं मौजूद थे। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को अंदर दाखिल होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि बेटे अखंड ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया और विरोध जताया।
ये खबर भी पढ़ें.. रीवा में रिश्वत केस में ASI ट्रैप: चौकी प्रभारी का चालक 30 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ाया, छेड़छाड़ मामले में समझौता करने मांगे थे 1 लाख रुपए
मानसिक बीमारी बनी त्रासदी की वजह
पड़ोसियों और रिश्तेदारों के मुताबिक, उर्मिला के पति सुरेंद्र भदौरिया का निधन 20 साल पहले हो चुका था। मां की पेंशन से ही घर का खर्च चलता था। मृतक महिला स्कूल में क्लर्क के पद पर नौकरी करती थीं और वहीं से रिटायर हुई थीं। दोनों बच्चें मानसिक रूप से बीमार हैं। बताया जा रहा है कि बेटा अखंड (बीटेक) और बेटी रितु दोनों ही शिक्षित होने के बावजूद पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनकी स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें अपनी मृत मां के शव से उठती दुर्गंध और उसमें पड़े कीड़ों का भी अहसास नहीं हुआ। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ये खबर भी पढ़ें.. भोपाल में आवारा कुत्तों के विवाद में खूनी संघर्ष: महिलाओं पर तलवार चलाने वाला 'डॉग लवर' और उसका साथी अरेस्ट, सस्पेंड कर्मचारी है मुख्य आरोपी
ये खबर भी पढ़ें..मैहर लैंड स्कैम: लोन का झांसा देकर हड़प ली आदिवासी की जमीन; जिंदा मालिक को कागजों में बताया मृत, पटवारी और 7 बिचौलियों पर FIR
Gwalior News, Mother Dead Body Case, Mental Health Tragedy, Gwalior Siblings Case, Gwalior Crime News, Gwalior Urmila Bhadoria death case
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us