कूनो से आई खुशखबरी: मादा चीता ‘गामिनी’ ने दिए 3 शावकों को जन्म, देश में संख्या बढ़कर 38

मध्य प्रदेश एक बार फिर चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है। प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने तीन शावकों को जन्म दिया है। यह खुशखबरी कूनो नेशनल पार्क से आई है। जो श्योपुर जिले में स्थित है।

Kuno National Park

Kuno National Park: मध्य प्रदेश एक बार फिर चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है। प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने तीन शावकों को जन्म दिया है।

यह खुशखबरी कूनो नेशनल पार्क से आई है। जो श्योपुर जिले में स्थित है। कूनो में चीतों के आगमन के तीन वर्ष पूरे होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव माना जा रहा है।

भारत में जीतों की संख्या बढ़कर 38 हुई

जंगल से आई इस खबर के बाद भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। इसे वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

कूना का पर्यावरण चीतों के लिए अनुकूल

विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार सफल प्रसव इस बात का संकेत है कि कूनो का पर्यावरण चीतों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है और प्रोजेक्ट चीता सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में कई थानों के TI बदले: कजलीखेड़ा थाने की पहली टीआई पल्लवी पांडेय, संतोष मरकान शाहपुरा के नए प्रभारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article