Advertisment

चंदेरी के छोटे से गांव में चल रही थी MD ड्रग्स फैक्ट्री: इंदौर नारकोटिक्स ने मारा छापा, नशे की खेप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

इंदौर नारकोटिक्स विंग ने अशोकनगर के चंदेरी में ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। टीम ने करीब 4 करोड़ रुप की एमडी ड्रग्स, केमिकल, उपकरण और हथियार बरामद किए हैं। साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

author-image
Vikram Jain
indore narcotics raid chanderi drugs factory busted md seized hindi news zvj

Chanderi Drugs Factory Bust: अशोकनगर जिले के चंदेरी स्थित कड़राना गांव में उस वक्त हड़कंप मच जब इंदौर नारकोटिक्स विंग की टीम ने रात के अंधेरे में एक घर पर दबिश दी। यहां किसी सामान्य फैक्ट्री का काम नहीं, बल्कि नशे की खेप सिंथेटिक ड्रग्स (MD) तैयार की जा रही थी। टीम ने पूरी सतर्कता के साथ घेराबंदी कर घर के भीतर चल रही ड्रग फैक्ट्री को सील कर दिया है। साथ ही मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में करोड़ों की ड्रग्स के साथ ही लाइसेंसी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

Advertisment


ऐसे हुआ एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़

दरअसल, इंदौर नारकोटिक्स विंग को सूचना मिली थी कि चंदेरी थाना क्षेत्र के कड़राना गांव में एक मकान के भीतर अवैध मादक पदार्थ तैयार करने की लैब चल रही है। सूचना मिलते ही डीएसपी के नेतृत्व में चार इंस्पेक्टर और दस कांस्टेबलों की टीम ने बिना स्थानीय पुलिस को भनक लगे ऑपरेशन को अंजाम दिया।

भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और केमिकल जब्त

जब टीम ने राघवेंद्र सिंह के घर पर छापा मारा, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। घर के भीतर हाई-टेक लैब की तरह उपकरण सेट किए गए थे। कार्रवाई में निम्नलिखित बरामदगी हुई है:

  • तैयार एमडी ड्रग्स: 1 किलो 282 ग्राम।
  • अर्धनिर्मित एमडी: 2 किलो 579 ग्राम (तरल अवस्था में)।
  • रॉ केमिकल: लगभग 45 किलो (ड्रग्स तैयार करने के लिए प्रयुक्त)।
  • हथियार: एक लाइसेंसी पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन।
  • अन्य: एक होंडा कार (MP-04 CU-5182), दो मोबाइल फोन और ड्रग्स बनाने के तमाम वैज्ञानिक उपकरण।
Advertisment

दो आरोपी गिरफ्तार, इंदौर ले गई टीम

नारकोटिक्स टीम ने मौके से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चंदेरी का 30 वर्षीय प्रियांशु जैन और कड़राना का 38 वर्षीय राघवेंद्र सिंह पंवार शामिल है। जांच में सामने आया है कि प्रियांशु इस पूरे गोरखधंधे का मास्टरमाइंड है, जबकि राघवेंद्र के घर को नशे की लैब के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद पुलिस ने ड्रग्स फैक्ट्री को पूरी तरह सील कर दिया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच इंदौर ले जाया गया है, जहाँ उनके नेटवर्क को लेकर सघन पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय पुलिस की खुफिया तंत्र पर सवाल

इतने छोटे से गांव में करोड़ों का ड्रग्स नेटवर्क फल-फूल रहा था और हथियार जमा किए जा रहे थे, लेकिन स्थानीय चंदेरी पुलिस को इसकी कानों-कान खबर नहीं लगी। इंदौर की टीम ने जिस तरह सीधे दबिश दी, उससे स्थानीय पुलिस के सूचना तंत्र और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Chanderi Drugs Factory Bust, MD Drug, Chanderi Drug Factory, Indore Narcotics Raid, MD Drugs Seized, Ashoknagar News, Drugs Lab Busted, Chanderi news, Ashoknagar Crime News, MP News,  MP MD Drug Factory | Chanderi Drug Factory news

Advertisment
Indore Narcotics MP news Ashoknagar Crime News chanderi news ashoknagar news Chanderi Drug Factory news MD Drug MP MD Drug Factory Chanderi Drugs Factory Bust
Advertisment
चैनल से जुड़ें