Advertisment

ग्वालियर व्यापार मेला 2026: रोड टैक्स पर आज से 50% की छूट, किन वाहनों की खरीदी पर फायदा, जानें क्या है नियम

Gwalior Trade Fair Car Road Tax 50% Discount 2026: ग्वालियर व्यापार मेले में आज से लग्जरी कारों की खरीदी पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा।

author-image
sanjay warude
Gwalior Trade Fair 2026

Gwalior Trade Fair Car Road Tax 50% Discount 2026: ग्वालियर व्यापार मेले में आज से लग्जरी कारों की खरीदी पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिलेगा।

Advertisment

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने दो दिन पहले रोड टैक्स में छूट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें ग्वालियर व्यापार मेले में 19 जनवरी 2026 से रोड टैक्स में छूट के आदेश हैं। मेले में लग्जरी कारों के लिए अन्य राज्यों से भी खरीदार पहुंच रहे हैं। फैमिली बजट में भारी बचत के साथ एमपी-07 सीरीज का डबल फायदा उठा रहे हैं। यहां डीलरों से भी खरीदारों को डिस्काउंट मिल रहे हैं। छूट के बाद से ऑटोमोबाइल सेक्टर में राहत है।

कैबिनेट सीएम मोहन यादव ने किया था ऐलान

25 दिसंबर 2025 से मेला शुरू हो चुका है। उम्मीद थी कि शुभारंभ के बाद एक सप्ताह में रोड टैक्स में छूट मिल सकती है, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने फैसला देने में 20 दिन लगा दिए। 13 जनवरी 2026 को कैबिनेट बैठक में व्यापार मेले के लिए रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट का ऐलान किया गया।

परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

जानकारी के अनुसार 16 जनवरी 2026 को परिवहन विभाग की ओर से रोड टैक्स से संबंधित अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसे 19 जनवरी 2026 से मेले में खरीदे गए वाहनों का अधिकारिक रजिस्ट्रेशन शुरू होने की बात कही जा रही है। मेले में अब तक हुई बुकिंग के बाद वाहनों के उठाव की उम्मीद है।

Advertisment

किन वाहनों पर मिलेगी छूट ?

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह रियायत दो कैटगरी के वाहनों के लिए है।
पहला गैर परिवहन वाहन, जिसमें बाइक, कार समे​त अन्य निजी उपयोग वाली ओमनी बस।
हल्के परिवहन यान, जिसमें वे वाहन जो लाइफटाइम टैक्स के दायरे में आते हैं।

छूट के लिए जरूरी शर्तें और नियम

  • टैक्स में इस भारी कटौती का लाभ पाने के लिए सरकार ने कुछ सख्त नियम लागू किए हैं।
  • ग्वालियर मेले से खरीदे गए वाहनों को स्थायी रजिस्ट्रेशन MP-07 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से जरूरी है।
  • इसी तरह उज्जैन विक्रमोत्सव मेले के ​वाहनों का रजिस्ट्रेशन MP-13 उज्जैन परिवहन कार्यालय से कराना होगा।
  • मेले में स्टॉल लगाने वाले सभी ऑटोमोबाइल डीलर्स को संबंधित आरटीओ से एक अलग व्यापार प्रमाण पत्र लेना होगा।
  • वाहन की बिक्री तभी मान्य होगी, जब शोरूम और बेचा जाने वाला वाहन दोनों मेले के आवंटित परिसर में मौजूद हो।
  • यह छूट सिर्फ ग्वालियर व्यापार मेला 2025-26 और विक्रमोत्सव व्यापार मेला उज्जैन 2026 की निर्धारित अवधि में लागू होगी।

ये भी पढ़ें: MP कैबिनेट के फैसले: ग्वालियर- उज्जैन व्यापार मेले में नई गाड़ियों पर 50% छूट, शिक्षकों-सहायक शिक्षकों को समयमान वेतनमान मंजूर

Advertisment

मेले में कारों की कीमत और सेविंग

कंपनी-मॉडलऑन-रोड कीमत (₹)मेला कीमत (₹)रोड टैक्स बचत (₹)डीलर ऑफर (₹)
हुंडई CRETA13,14,40012,40,00074,40010,000
मारुति अर्टिगा VXI-CNG13,15,61512,62,61553,000-
हुंडई VENUE TURBO10,72,21210,34,81637,39610,000
मारुति ब्रेजा LXI-CNG10,82,96810,46,96836,000-
हुंडई AURA S-CNG8,90,7658,59,72531,04010,000
टाटा PUNCH PURE7,34,6387,05,26729,37110,000
टाटा नेक्सन स्मार्ट8,17,0017,87,72629,275-
मारुति स्विफ्ट VXI-CNG8,78,0668,49,06629,00010,000
हुंडई I-20 MAGNA8,22,3577,93,86228,49515,000
टाटा अल्ट्रॉज XE7,06,6066,78,34228,26415,000
मारुति वेगन आर LXI-CNG6,73,3966,40,39623,00028,000

पिछले 5 सालों कितने बिके वाहन

वर्षदो पहिया वाहनचार पहिया वाहनकुल बिक्री
2024-2514,57814,03528,613
2023-2413,50913,81727,326
2022-2311,94810,45722,405
2020-218,6227,45216,074
2019-2013,8767,82121,697

ये भी पढ़ें: कर्नल सोफिया कुरैशी-मंत्री विजय शाह कंट्रोवर्सी: SC ने माफी ठुकराई, कहा- बहुत देर हो चुकी, मुकदमा चलाने पर 15 दिन में फैसला लें प्रदेश सरकार

Advertisment
Gwalior Trade Fair 2026 Gwalior Trade Fair Car Road Tax 50% Discount 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें