Advertisment

ग्वालियर में रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में हादसा: गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार ब्लास्ट, 5 कर्मचारी झुलसे, अस्पताल में किया भर्ती

ग्वालियर के सिथौली स्थित रेलवे स्प्रिंग कारखाने में LPG पाइपलाइन में रिसाव के बाद ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 5 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

author-image
Vikram Jain
gwalior railway spring factory blast lpg gas leakage fire incident employees injured hindi news zvj

(रिपोर्ट- उमेश पराशर, ग्वालियर)

Gwalior Railway Spring Factory Blast: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के झांसी रोड थाना क्षेत्र में स्थित सिथौली रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में गुरुवार को एक हादसा हो गया। फैक्ट्री के बॉयलर सेक्शन में LPG गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई और देखते ही देखते जोरदार धमाका हुआ। इस ब्लास्ट के लगी आग की चपेट में आने से पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और रेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और हादसे के पीछे की तकनीकी लापरवाही की जांच कर रहे हैं।

Advertisment

फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद धमाका

औद्योगिक सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला ग्वालियर की सिथौली स्थित रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री से सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कारखाने के बॉयलर सेक्शन में काम के दौरान LPG पाइपलाइन से गैस का रिसाव शुरू हुआ। इससे पहले कि कर्मचारी कुछ समझ पाते या सुरक्षा के इंतजाम कर पाते, रिसाव के कारण वहां आग लग गई और एक जोरदार धमाका हुआ।

Gwalior Railway Spring Factory Blast 1
घटना की जानकारी मिलते ही जांच के लिए पहुंचे झांसी रोड थाना पुलिस और रेल अधिकारी।

5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए। इस हादसे में 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने आनन-फानन में घायलों को फैक्ट्री से बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisment

घटना की सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के तकनीकी कारणों की जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में इस पूरे हादसे के पीछे लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात सामने आ रही है। 

Gwalior Railway Spring Factory Blast 2

घायल कर्मचारियों की सूची

घायलों को ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में घायल हुए कर्मचारियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  • कौशल श्रीवास्तव
  • योगेश (कर्मचारी)
  • शब्बीर (कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी)
  • हेमंत चौबे (टेक-एमडब्ल्यू)
  • अमर सिंह (प्राइवेट कर्मचारी)
Advertisment

Gwalior accident, Gwalior News, Gwalior Railway Spring Factory Blast, Sithouli Rail Factory accident, Gwalior Gas Leakage Blast, Jhansi Road Thana Gwalior, Railway Employees Injured

gwalior railway Gwalior Gas Leakage Blast Gwalior Accident Gwalior News Gwalior Railway Spring Factory Blast Railway Employees Injured Sithouli Rail Factory acciden
Advertisment
चैनल से जुड़ें