Advertisment

ग्वालियर के डबरा में कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, 7 से अधिक घायल, नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन बड़ा हादसा

रिपोर्ट: उमेश पाराशर, ग्वालियर डबरा में 10 दिवसीय महोत्सव के पहले दिन मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई।  भगदड़ में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

author-image
sanjay warude
Gwalior Navgrah Peeth kalash Yatra Bhagdad

रिपोर्ट: उमेश पाराशर, ग्वालियर

Gwalior Navgrah Peeth kalash Yatra Bhagdad: मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित डबरा में नवग्रह पीठ मंदिर के 10 दिवसीय महोत्सव के पहले दिन बड़ा हादसा हो गया।

Advertisment

डबरा में 10 दिवसीय महोत्सव के पहले दिन मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई।  भगदड़ में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि सात से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतका का नाम कलावती बाथम बताया जा रहा है। तीन श्रद्धालु गंभीर घायल हैं। जबकि चार लोगों का डबरा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। आईजी ग्वालियर रेंज अरविंद सक्सेना ने की घटना की पुष्टि। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा डबरा में नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करा रहे हैं। कलश यात्रा सुबह निकाली गई थी।

कलश वितरण के समय गेट बंद करने से दबी महिलाएं

जानकारी के मुताबिक, कलश यात्रा दोपहर 1 बजे निकाली जाना थी, हालांकि सुबह 9 बजे से लोग स्टेडियम पर जुटने लगे। ऐसे में भीड़ बढ़ गई और कलश वितरण के दौरान अफरा-तफरी शुरू हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, कलश वितरण के दौरान पुलिस ने एक गेट बंद कर दिया था। जिससे भीड़ में कुछ महिलाएं दब गईं।

स्टेडियम ग्राउंड से निकली थी विशाल कलश यात्रा

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के 10 दिवसीय कार्यक्रम का आगाज मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को हुआ। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में स्टेडियम ग्राउंड से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही, जो डबरा के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।

Advertisment

मंदिर महोत्सव में आएंगे देश-विदेश से संत-महंत

20 फरवरी तक आयोजित महोत्सव में देश-विदेश के संत-महंत शामिल होंगे। इनमें मुख्य रूप से पंडित प्रदीप मिश्रा, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कवि कुमार विश्वास रहेंगे। 11 से 13 फरवरी तक प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा करेंगे। जबकि 14 से 16 फरवरी तक कुमार विश्वास अपने-अपने राम की काव्य प्रस्तुति देंगे। आखिरी में 17 से 20 फरवरी तक चार दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री राम कथा के साथ दिव्या दरबार सजाएंगे।

नौ मंजिला यज्ञशाला में अर्पित होंगी 9 लाख आहूतियां

महोत्सव के दौरान नौ मंजिला भव्य यज्ञशाला में विशेष आहुतियां दी जाएंगी। प्रत्येक ग्रह देवता के लिए एक-एक लाख आहुतियां समर्पित होंगी। संत बद्रीश महाराज अपने 70 उपासकों के साथ विधि-विधान संपन्न कराएंगे। दांती महाराज द्वारा पूरे 10 दिन विशेष अनुष्ठान किया जाएगा।

खबर अपडेट की जा रही है...

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश बीजेपी का बड़ा फैसला: सहयोग निधि अभियान में कैश पर रोक, अब डिजिटल पार्टी का चंदा
 

Advertisment
gwalior navgrah peeth kalash Yatra bhagdad Gwalior News
Advertisment
चैनल से जुड़ें