Advertisment

ग्वालियर-भिंड हाइवे के टोल प्लाजा पर फायरिंग: धमकी वाली चिट्ठी छोड़ गए बदमाश, हाइवे बनाने या टोल हटाने की मांग, एक्सीडेंट में मारे गए युवक का जिक्र

ग्वालियर-भिंड हाइवे के टोल प्लाजा पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग की। बदमाश सिक्स लेन हाइवे की मांग लेकर टोल प्लाजा पहुंचे थे। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया।

author-image
Rahul Garhwal
Gwalior Bhind Highway Toll Firing Threat potholed road hindi news

Gwalior Bhind Highway Toll Plaza Firing: ग्वालियर-भिंड में अक्सर बदमाश किसी को डराने-धमकाने या वसूली के लिए फायरिंग करते हैं। इस बार फायरिंग सड़क बनाने की मांग को लेकर हुई है। ग्वालियर-भिंड हाइवे के बरैठा टोल प्लाजा 2 बाइक सवार बदमाश गोलियां चलाकर गए और एक धमकी भरी चिट्ठी छोड़ गए।

Advertisment

चिट्ठी में क्या लिखा है

Gwalior Bhind Highway Toll Plaza Firing Threat

या तो हाइवे बनाओ या टोल हटाओ। आकाश भदौरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा। नेताओं को भले ही अपने फ्लैट बेचने पड़े इस हाइवे का काम चालू होना चाहिए। अगर कार्य चालू नहीं हुआ तो मैं इससे भी बड़ा कार्य करने को तैयार हूं। सरकार अंधी हो चुकी है। भिंड से ग्वालियर इस 80 KM के इलाके में मौत के आंकड़े हद से पार हैं।

एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले युवक का जिक्र

बदमाशों ने चिट्ठी में एक युवक का जिक्र किया जिसकी सड़क हादसे में जान गई थी। उन्होंने लिखा कि हाइवे बनाओ या टोल हटाओ। आकाश भदौरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा।

भले नेताओं को बेचने पड़े फ्लैट

बदमाशों ने नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि भले ही नेताओं को अपने फ्लैट बेचने पड़े, लेकिन ग्वालियर-भिंड हाइवे का काम फौरन शुरू होना चाहिए।

Advertisment

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

टोल प्लाजा पर गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नाकाबंदी करके बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

खराब हाइवे पर होते हैं हादसे

ग्वालियर से भिंड के बीच करीब 80 किलोमीटर लंबा हाइवे है। हाइवे पर काफी गड्ढे हैं, इसलिए हादसे होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि वे खराब सड़क और बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान हो चुके हैं। हाइवे को सिक्स लेन करने की मांग लंबे समय से हो रही है।

16 फरवरी को आकाश भदौरिया ने गंवाई थी जान

akash gwalior
मृतक आकाश भदौरिया

बदमाशों ने चिट्ठी में जिस आकाश भदौरिया का जिक्र किया है, उसकी मौत करीब हफ्तेभर पहले एक रोड एक्सीडेंट में हुई थी। 24 साल का आकाश भदौरिया, भिंड का रहने वाला था। 16 फरवरी को अपने भाई के साथ बाइक से अटेर जा रहा था। एक टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और आकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisment
Gwalior Bhind Toll plaza
Advertisment
चैनल से जुड़ें