Advertisment

अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-भूमिपूजन किया, CM मोहन यादव- E जीरो FIR वाला दूसरा राज्य बना MP

ग्वालियर के मेला ग्राउंड में गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। उन्होंने अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट का शुभारंभ किया। 2 लाख करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

author-image
sanjay warude
Abhyudaya Madhya Pradesh Growth Summit 2025

Abhyudaya Madhya Pradesh Growth Summit 25 December 2025: ग्वालियर के मेला ग्राउंड में गुरुवार, 25 दिसंबर 2025 को आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। 

Advertisment

समिट में शामिल होने से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने मेला ग्राउंड में लगी प्रर्दशनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ उन्होंने अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट का शुभारंभ किया। 2 लाख करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

ग्वालियर से मुगलों से लड़ाई की शरुआत हुई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा ग्वालियर क्षेत्र, जिसने सदियों तक, भारत को कई मायने में, कई क्षेत्रों में गति देने का काम किया है। जब मुगलों के सामने लड़ना था, तब यहीं से लड़ाई की शुरुआत हुई। यहीं पर एक बड़ा थाना, दिल्ली के मुहाने पर लगाया गया। हमेशा भारत के स्वराज को बल देने का काम किया।

ग्वालियर के गायकों ने संगीत संस्कृति को शक्ति दी

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि तानसेन से लेकर आज तक ग्वालियर घराने के सभी सांजिदों और गायकों ने हमारी संगीत की संस्कृति विरासत को शक्ति देने का काम किया है। इस क्षेत्र के किसानों ने हमेशा देश की कृषि को गति दी है। इसी क्षेत्र ने आजादी के कालखंड के बाद बड़ी मात्रा में पैरामिलिट्री फोर्सेस, मिलिट्री में जवान देने का काम किया है।

Advertisment

E जीरो FIR वाला दूसरा राज्य बना मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। E जीरो FIR वाला दूसरा राज्य बना मध्यप्रदेश। पीएम के नेतृत्व में विकास को छू रहे हैं। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी संबोधित किया।

जानें कितना विकास, निवेश, प्रोत्साहन

  • 1 हजार 118 नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स 2 लाख 17 हजार 658 करोड़ के निवेश। 
  • जिससे 1 लाख 93 हजार 777 रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है। 
  • 5 हजार 10 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र, विकास परियोजना शुरू होगा।
  • 860 यूनिट्स को 725 करोड़ से अधिक की निवेश प्रोत्साहन राशि का वितरण।
  • साइबर, वित्तिय अपराधों को टेकल करने ई-0 एफआईआर का शुभारंभ।

खबर अपडेट की जा रही

Abhyudaya Madhya Pradesh Growth Summit 2025 Abhyudaya Madhya Pradesh Growth Summit 25 December 2025 Gwaliar News hindi news MP news CM Mohan Yadav amit shah visit gwalior Abhyudaya Madhya Pradesh Growth Summit
Advertisment
चैनल से जुड़ें