Kuno National Park: कूनो से आई खुशखबरी... बढ़ा कुनबा, बोत्सवाना से आए 9 चीते क्वारंटाइन बाड़े में छोड़े, अब कूनो में हुई इतनी संख्या

( रिपोर्ट- उमेश पाराशर, ग्वालियर) मध्यप्रदेश अब टाइगर स्टेट के बाद चीता स्टेट भी बन गया है। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से 8 की जगह 9 जीते हेलीकॉप्टर से आए हैं। इनकी 6 मादा और 3 नर शामिल हैं। इन्हें क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ा गया।

Kuno National Park Cheetahs

Kuno National Park Cheetahs: मध्यप्रदेश अब टाइगर स्टेट के बाद चीता स्टेट भी बन गया है। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से 8 की जगह 9 जीते हेलीकॉप्टर से आए हैं। इनकी 6 मादा और 3 नर शामिल हैं। इन चीतों को केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ा गया। साथ कूनो से एक और खुशखबरी सामने आए है। कुछ दिन पहले शावकों को जन्म देने वाली  मादा चीता गामिनी का एक शावक देखने को मिला है। यानी गामिनी ने 3 नहीं, बल्कि 4 शावकों को जन्म दिया।

Kuno National Park Cheetahs

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक जानकारी में बताया कि कूनो में मादा चीता गामिनी ने 3 नहीं, 4 शावकों को जन्म दिया है। चौथा शावक घनी झाड़ियों में छिपा था, इसलिए शुरुआत में दिखाई नहीं दिया। अब फील्ड स्टाफ को नजर आया है और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

कूनो पहुंचे नए मेहमानों की खास तस्वीरें

Kuno National Park Cheetahs
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंचे चीतों को केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ा गया।
Kuno National Park Cheetahs
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंचे चीतों को केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ते हुए।
Kuno National Park Cheetahs
 बोत्सवाना से आए चीतों को क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ा गया।
Kuno National Park Cheetahs
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंचे चीतों को वन विभाग की गाड़ियों से उनके लिए तैयार बाड़े तक पहुंचाया जा रहा है।
Kuno National Park Cheetahs
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंचे चीतों को वन विभाग की गाड़ियों से उनके लिए तैयार बाड़े तक पहुंचाया जा रहा है।
Kuno National Park Cheetahs
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंचे चीतों को वन विभाग की गाड़ियों से उनके लिए तैयार बाड़े तक पहुंचाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नए चीतों और शावक के आने से कूनो में कुल 45 और देश में चीतों की संख्या 48 हो गई। वन सूत्रों की मानें तो मादा चीता ज्वाला भी प्रेग्नेंट है, इसलिए जल्द ही यह आंकड़ा 50 के पार पहुंचने की संभावना है। 

Kuno National Park Cheetahs
कूनो नेशनल पार्क में गामिनी के एक और शावक का पता चला है। इस हिसाब से अब उसके 4 शावकों के होने की पुष्टि हुई है।

नए मेहमानों कुछ दिन क्वारंटाइन रहेंगे

जानकारी के अनुसार, कूनो नेशनल पार्क पहुंचे 9 नए मेहमानों (चीता) को कुछ दिनों तक पार्क में बने बाड़े में क्वारंटाइन करके रखा जाएगा। जिससे वे पार्क की आबो-हवा से घुल-मिल सकें। इसके बाद बारी-बारी से जंगल में छोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  MP में होली पर बारिश के आसार: वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव... ग्वालियर-चंबल में होगा सबसे ज्यादा प्रभाव


 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article