/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/mp-weather-update-2026-02-28-08-15-29.jpg)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में होली पर आंधी- बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। यह एमपी में भी असर दिखा सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल हिस्से में हो सकता है।
एक ट्रफ की एक्टिविटी से बदलेगा मौसम
IMD भोपाल के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी हिस्से में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम (चक्रवात) एक्टिव हैं। वहीं, एक ट्रफ की एक्टिविटी भी एमपी में देखने को मिल रही है। इस वजह से शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। हालांकि, इससे टेम्प्रेचर में कोई असर नहीं पड़ा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/28/mp-weather-update-2026-02-28-08-32-58.jpg)
भोपाल में मौसम का हाल
आज भोपाल में दिन की शुरुआत सामान्य रही। आसमान साफ है। सूरज पूरे तेज के साथ निकला है। इससे सिर्फ ठंड का मखमली अहसास हो रहा है। अनुमान है कि दिन में तेज गर्मी होगी। राजधानी में आंधी-बारिश की कोई संभावना नहीं है।
खरगोन सबसे गर्म
प्रदेश में अब गर्मी की आहट शुरू हो गई है। पिछले दो दिन में कई शहरों में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार रहा। वहीं, रात में यह 18 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है।
शुक्रवार को प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में ही पारा 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में टेम्प्रेचर 30 डिग्री या इससे अधिक ही रहे। सबसे गर्म खरगोन में तापमान 34.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं, 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 32.4 डिग्री, इंदौर में 31.2 डिग्री, ग्वालियर में 32.7 डिग्री, उज्जैन-जबलपुर में 33 डिग्री रहा तापमान।
पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा
रात के टेम्प्रेचर की बात करें तो पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। सागर में सबसे ज्यादा 18.4 डिग्री और नर्मदापुरम में 18.2 डिग्री रहा। श्योपुर, सिवनी, गुना, खंडवा-टीकमगढ़ में 16 डिग्री और रतलाम-धार में 17 डिग्री या इससे ज्यादा पहुंच गया।
खबर अपडेट हो रही है...
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us