/bansal-news/media/media_files/2026/03/06/upsc-2025-result-toppers-bhopal-ishaan-bhatnagar-dhar-pakshal-secretary-hindi-news-2026-03-06-19-31-19.jpeg)
UPSC 2025 Result: UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। 958 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया एग्जाम में टॉप किया। टॉप-10 में मध्यप्रदेश के 2 कैंडिडेट्स हैं। भोपाल के ईशान भटनागर को 5वीं और धार के पक्षल सेक्रेटरी को 8वीं रैंक मिली है।
भोपाल के ईशान भटनागर को 5वीं रैंक
सिविल सेवा परीक्षा में भोपाल के ईशान भटनागर ने 5वीं रैंक हासिल की है। वे अभी नागपुर में इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) की ट्रेनिंग ले रहे हैं। ईशान के पिता मध्यप्रदेश सरकार में प्रिंसिपल एडवाइजर के तौर पर काम कर चुके हैं। अब रिटायर हो चुके हैं। ईशान की मां इंग्लिश की प्रोफेसर हैं।
भोपाल के DPS स्कूल से पढ़े हैं ईशान भटनागर
ईशान भटनागर नागपुर में इंडियन रेवेन्यू सर्विस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। ईशान भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) में नवनियुक्त अधिकारी बने हैं। ईशान ने अपने बायो में लिखा है कि बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु शासन संबंधी समाधानों को लागू करने में रुचि रखता हूं। ईशान ने दिल्ली के नेशनल लॉ कॉलेज विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी की है। ईशान DPS भोपाल से पढ़े हैं।
धार के पक्षल सेक्रेटरी को 8वीं रैंक
UPSC में धार के बाग कस्बे के रहने वाले पक्षल सेक्रेटरी ने 8वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता नीलेश जैन का कपड़ों का बिजनेस है। मां दीप्ति जैन हाउसवाइफ हैं।
ये खबर भी पढ़ें:किसानों के लिए CM का बड़ा ऐलान, गेहूं पंजीयन की तारीख 7 से बढ़ाकर 10 मार्च की, समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2625 रुपए किया
सिर्फ 3 से 4 घंटे सोते थे पक्षल सेक्रेटरी
पक्षल सेक्रेटरी की छोटी बहन क्रिया जैन ने बताया कि वे दिवाली से घर नहीं आए थे। त्योहारों की खुशियां छोड़कर पढ़ाई को प्राथमिकता दी। तैयारियों के दौरान ऐसा समय भी आया जब वे रोज सिर्फ 3 से 4 घंटे ही सोते थे। दिनभर लाइब्रेरी में पढ़ते थे। एक बार इंटरव्यू से पहले उनका पैर मुड़ गया था, फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इंटरव्यू देने गए थे।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:मध्यप्रदेश वन रक्षक भर्ती में SC वर्ग को आरक्षण नहीं मिलने पर विवाद, वन विभाग ने मानी गलती, दोबारा जारी होगा विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने UPSC 2025 के टॉपर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भोपाल के ईशान भटनागर और धार के पक्षल सेक्रेटरी का टॉप-10 में आना प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us