/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/union-budget-2026-cm-mohan-yadav-2026-02-01-16-34-23.jpg)
Union Budget 2026 MP Benefits: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा और अपना लगातार नौवां बजट पेश किया। 85 मिनट के इस भाषण में 'विकसित भारत 2047' का रोडमैप पेश किया गया। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, टीयर-2 और टीयर-3 शहरों के विकास और तीर्थ स्थलों के कायाकल्प की बड़ी घोषणाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बजट को गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण का महादस्तावेज करार दिया है। उन्होंने इसे ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में मजबूत कदम बताया। वहीं आज शेयर बाजार में 2300 अंकों की भारी गिरावट देखी गई, जिसे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने एक 'सतत प्रक्रिया' बताया।
बजट में मध्यप्रदेश को क्या मिला?
मध्यप्रदेश के लिए यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इसके अलावा, पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के जरिए मालवा क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति आएगी, जिससे 6 लाख कपास उत्पादक किसानों को लाभ होगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी द्वारा आज लोकसभा में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का इंदौर में सीधा प्रसारण देखा।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 1, 2026
'विकसित भारत' के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाला यह लोकहितैषी बजट गरीब,… pic.twitter.com/FHs2CiRVcj
आयुर्वेदिक AIIMS और 7 हाईस्पीड कॉरिडोर
बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने कैंसर की 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी है, जिससे इनका इलाज सस्ता होगा। साथ ही, देश में 3 नए आयुर्वेदिक एम्स खोलने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के क्षेत्र में 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है, जो कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देंगे। इस बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है, हालांकि टैक्स फाइलिंग की प्रक्रिया को और सरल बनाने की बात कही गई है।
बजट में मध्यप्रदेश को क्या मिला?
मध्यप्रदेश के लिए यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। सरकार ने इसमें हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण से लेकर टीयर-2 और टीयर-3 शहरों के आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विशेष जोर दिया है। साथ ही, विंध्य और बुंदेलखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों के कायाकल्प के लिए भी बड़े प्रावधान किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इसके अलावा, पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के जरिए मालवा क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति आएगी, जिससे 6 लाख कपास उत्पादक किसानों को लाभ होगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/cm-mohan-yadav-budget-1-2026-02-01-16-49-13.jpg)
बाजार में गिरावट, वित्त मंत्री बोले-यह सतत प्रक्रिया
बजट के बाद शेयर बाजार में आई 2300 अंकों की गिरावट पर प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बाजार का उतार-चढ़ाव एक सतत प्रक्रिया है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वित्त मंत्री ने ₹12.20 लाख करोड़ के इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट रोजगार और व्यापार बढ़ाने वाला है। इसमें रेल प्रोजेक्ट्स और आयुर्वेदिक एम्स जैसे बड़े प्रावधानों का सीधा लाभ एमपी को मिलेगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/union-budget-2026-2323-2026-02-01-16-46-29.jpeg)
विकसित भारत 2047 की नींव है यह बजट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए इसे लोकहितैषी और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित है। सीएम के अनुसार, मोदी सरकार का यह बजट 2047 तक भारत को विकसित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना है।
दवाइयों का बड़ा केंद्र बनेगा भारत
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को दवा बनाने का दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र (बायो-फार्मा हब) बनाने के लिए बजट में भारी निवेश किया गया है। सरकार देश में 1,000 नई जगह (क्लिनिकल ट्रायल साइट्स) तैयार करेगी जहाँ नई दवाइयों और इलाज पर शोध होगा। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र बेहतर होगा और रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा।
नई तकनीक और एआई (AI) का लाभ
सीएम ने बताया कि बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई खोज (रिसर्च) पर खास फोकस किया गया है। इसका सीधा फायदा मध्यप्रदेश को मिलेगा, जिससे हमारा प्रदेश तकनीकी रूप से और ज्यादा आधुनिक और उन्नत बनेगा।
बजट की प्रमुख बातें (सीएम के अनुसार):
- एमपी को बड़ी सौगात: पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क से मालवा में औद्योगिक क्रांति आएगी और 6 लाख कपास किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
- महिला एवं युवा सशक्तिकरण: हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण ऐतिहासिक है। साथ ही एआई (AI) और रिसर्च पर फोकस से एमपी के युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।
- सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं: गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती करने और बुजुर्गों के लिए 'केयर इकोसिस्टम' बनाने का फैसला स्वागत योग्य है।
- शहरी एवं ग्रामीण विकास: 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों और छोटे कस्बों के विकास के लिए पर्याप्त फंड दिया गया है।
- रोजगार और पर्यटन: पुरातात्विक स्थलों को खोलने और हजारों टूरिस्ट गाइडों की भर्ती से पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की बाढ़ आएगी।
- राज्यों को सहारा: राज्यों के लिए 1.46 लाख करोड़ के अनुदान से मध्यप्रदेश की विकास योजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी।
अगले 10 साल की दिशा तय करेगा बजट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बजट को आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सबसे आगे खड़ा करेगा। सेमीकंडक्टर और रेयर अर्थ मेटल के उत्पादन पर जोर देकर भारत अब चिप निर्माण में दुनिया को टक्कर देगा। टैक्स सिस्टम को आसान बनाकर और लॉजिस्टिक्स लागत घटाकर उद्योगों को बड़ी राहत दी गई है।
उन्होंने इसे विश्वास और विकास का बजट बताते हुए कहा कि यह बजट केवल एक वर्ष का नहीं, बल्कि अगले दस वर्षों के भारत की दिशा तय करेगा। उन्होंने आगे कहा कि सस्ता और बेहतर इलाज भारत को दुनिया का 'मेडिकल टूरिज्म हब' बनाएगा। रेल कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल हब के जरिए मध्य प्रदेश के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
शिवराज सिंह चौहान ने की बजट की सराहना
एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट की सराहना करते हुए इसे 'विकसित भारत का रोडमैप' बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को अर्थ से सामर्थ्य की ओर ले जाने वाली एक स्वर्णिम यात्रा है, जिससे हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित होगा।
प्रतिक्रिया के मुख्य बिंदु..
- खेती और खुशहाली: बजट से कृषि उत्पादकता बढ़ेगी, जिससे खेतों में हरियाली और किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी।
- आत्मनिर्भरता पर जोर: घरेलू उद्योगों को बढ़ावा और आयात पर निर्भरता कम करने के प्रावधानों से 'आत्मनिर्भर भारत' का लक्ष्य पूरा होगा।
- विकास की रफ्तार: 7% की मजबूत विकास दर और गरीबी में कमी आना इसी विजन का परिणाम है।
- सर्वजन हिताय: यह बजट गरीब कल्याण, किसान उत्थान, मातृशक्ति के सम्मान और युवाओं के बेहतर भविष्य को समर्पित है।
शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, यह बजट हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला और प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने वाला है।
नेता प्रतिपक्ष- यह आम जनता का नहीं, बड़े घरानों का बजट
मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि इसमें मजदूर, किसान और बेरोजगारों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। यह आम जनता के लिए नहीं, बल्कि चुनिंदा कॉर्पोरेट घरानों के हितों का दस्तावेज है।
उन्होंने आगे कहा मध्यम वर्ग को इनकम टैक्स में राहत की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने फिर निराश किया। साथ ही आदिवासी वर्ग की अनदेखी की गई है। राहुल गांधी की बात सच साबित हुई, बजट से दलित-आदिवासी समुदाय गायब है। पलायन रोकने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। बड़े घरानों के कर्ज माफ हो रहे हैं, पर आम जनता की मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया। उमंग सिंगार के अनुसार, यह बजट आम आदमी के लिए केवल निराशा का पिटारा है।
मोदी सरकार के इस बजट में भी मजदूर, किसान और बेरोज़गार युवा पूरी तरह नज़रअंदाज़ किए गए हैं। पूरा बजट देखिए, यह आम जनता के लिए नहीं, बल्कि मोदी जी के मित्रों और चंद बड़े कॉरपोरेट घरानों के हितों की रक्षा का दस्तावेज़ है।
— Umang Singhar (@UmangSinghar) February 1, 2026
मध्यम वर्ग को आयकर में राहत की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने एक… pic.twitter.com/yEPYrtsmru
बजट पर बोले PCC चीफ जीतू पटवारी
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बजट 2026 को पूरी तरह निराशाजनक बताया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसान कल्याण के क्षेत्रों में बजट की कटौती ने भाजपा की नीयत साफ कर दी है। पटवारी ने आरोप लगाया कि यह सरकार केवल अमीरों के लिए काम कर रही है और आम आदमी के प्रति उदासीन है। शिक्षा, युवाओं, रोजगार और किसानों के गंभीर मुद्दों पर सरकार के पास कोई ठोस विजन नहीं है। जीतू पटवारी के अनुसार, मोदी सरकार की नीतियां और नीयत दोनों ही देश के मध्यम वर्ग और किसानों के खिलाफ हैं।
सूट बूट वाली सरकार ने 12 साल पहले शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, किसान कल्याण, ग्रामीण और शहरी विकास को लेकर जो सपने दिखाए थे, वे सपने आज एक एक करके टूट चुके हैं।
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) February 1, 2026
इन सभी क्षेत्रों में कटौती करके भाजपा सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश के आम आदमी के प्रति उसकी नीति और नीयत दोनों… pic.twitter.com/e2lKrdrAsn
Union Budget 2026 News, Union Budget 2026, Nirmala Sitharaman, CM Mohan Yadav, MP Budget News, Share Market Crash, Cancer Medicine Price, Ayurvedic AIIMS.
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us