/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/simhastha-2028-ujjain-tent-city-2026-02-02-19-32-28.jpg)
Simhastha 2028 Ujjain Tent city: गुजरात के कच्छ स्थित प्रसिद्ध रण उत्सव की तर्ज पर उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए आधुनिक टेंट सिटी तैयार की जाएगी। प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर ये स्कीम लागू की जाएगी।
सोमवार, 2 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह ऐलान किया। उन्होंने इस ऐलान से पहले कच्छ स्थित प्रसिद्ध रण उत्सव का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कच्छ की तर्ज पर ही एक आधुनिक टेंट सिटी विकसित की जाएगी।
पर्यटन और विकास का नया मॉडल
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कच्छ का रण उत्सव आज वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता का प्रतीक बन चुका है। जिस क्षेत्र में कभी बंजर भूमि थी, वहां आज किसानों और स्थानीय कलाकारों के सहयोग से विकास और आजीविका का एक सफल मॉडल खड़ा है।
गुजरात मॉडल को एमपी में अपनाया जाएगा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी इसी तरह की टेंट सिटी योजना लागू की जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और किसानों की आय में वृद्धि होगी। गुजरात के विकास मॉडल को मध्यप्रदेश की परिस्थितियों के अनुरूप अपनाया जाएगा।
भोपाल में बनेगा गैस त्रासदी स्मृति संग्रहालय
मुख्यमंत्री ने भुज स्थित 'स्मृति वन' (भूकंप पीड़ितों का स्मारक) से प्रेरणा लेते हुए भोपाल के लिए भी एक बड़ी योजना साझा की। उन्होंने कहा कि यूनियन कार्बाइड गैस त्रासदी के पीड़ितों की याद में भोपाल में एक समर्पित संग्रहालय विकसित किया जाएगा, जो संवेदना और संकल्प का प्रतीक होगा।
ये भी पढ़ें: भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: उन्नति पैनल से गोविंद गोयल आगे, प्रगतिशील पैनल के तेजकुलपाल सिंह पिछड़े
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us