दलहन आत्मनिर्भरता का रोडमैप: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- किसानों तक पहुंचाएंगे उन्नत बीज, नई किस्मों का प्रैक्टिकल डेमो करेंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीहोर के अमलाहा में किसान प्रशिक्षण केंद्र, प्रयोगशाला, एकॉर्डा भवन का लोकार्पण किया है। ये साधारण प्रयोगशालाएं नहीं है, ये फसलों की अनुवाशिंक संरचनाओं को समझने में सक्षम बनाएगी।

Shivraj Singh Chouhan Conference Bhopal

Shivraj Singh Chouhan Conference Bhopal: दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन को लेकर भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दलहन में आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप बताया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमनें देशभर के दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ मिलकर एक रोडमैप बनाया है। जिसमें बीज से लेकर बाजार तक काम करेंगे। बेहतर दालों की अच्छी किस्म इसी साल, जो पहले से उपलब्ध हैं और जारी की गई हैं, उन बीजों को तेजी से किसानों तक पहुंचाया जाएगा।

किसान के खेतों में करेंगे डेमोंस्ट्रेशन का काम

स्पीड ब्रीडिंग से लेकर जितने उपाय किए जा सकते हैं, आईसीएआर ने जो किस्में तैयार की हैं, उनको सबके साथ मिलकर कैसे किसानों तक पहुंचाए, इस पर काम करेंगे। अच्छे बीज की किस्मों को फील्ड डेमोंस्ट्रेशन भी करेंगे। किसान के खेतों में, केवीके, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, एग्रीकल्चर के पास जमीन है, तो वहां डेमोंस्ट्रेशन का काम काम करेंगे।

बिना कांटे वाले कैक्टस पर किया जा रहा काम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीहोर के अमलाहा में किसान प्रशिक्षण केंद्र, प्रयोगशाला, एकॉर्डा भवन का लोकार्पण किया है। ये साधारण प्रयोगशालाएं नहीं है, ये फसलों की अनुवाशिंक संरचनाओं को समझने में सक्षम बनाएगी। दलहन की ज्यादा उत्पादन देने वाली, जलवायु अनुकूल, रोगों का अटैक कम हो, ऐसी फसलों की किस्म का विकास किया जाएगा।

रोगों की पहचान और रोकने पर करेंगे काम

टीशू कल्चर प्रयोगशाला, जो तेजी से बीज बनाने में काम आएगी। प्लांट पैथॉलाजी प्रयोगशाला में रोगों की पहचान और उसे रोकने पर काम करेगी। बिना कांटे वाले कैक्टस पर काम किया जा रहा है। यहां बेहतर तकनीक के साथ रोग मुक्त खेती के उद्देश्य से किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

खबर अपडेट की जा रही है...

ये भी पढ़ें: दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आइडियल खेती के लिए देंगे ₹10 हजार, मसूर, उड़द, अरहर 100% खरीदेंगे, MP में 55 दाल मिल खोलेंगे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article