Advertisment

राजगढ़ में 30 करोड़ की MD ड्रग जब्त: मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान कनेक्शन उजागर

Rajgarh MD Drug Seized: राजगढ़ के माचलपुर थाना क्षेत्र में 30 करोड़ की 21.5 किलो MD ड्रग्स जब्त। मास्टरमाइंड दीपक गुर्जर समेत 5 आरोपी गिरफ्तार। राजस्थान कनेक्शन की जांच जारी।

author-image
Shantanu Singh
Rajgarh MD Drug Seized

Rajgarh MD Drug Seized: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र के घोघटपुर गांव में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisment

करीब 21.510 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 से 31 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में मुख्य आरोपी दीपक गुर्जर सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इस पूरे नेटवर्क के तार राजस्थान से भी जुड़े हुए हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1EKMas4vMH/ 

जंगल में मिले केमिकल से भरे ड्रम

कार्रवाई की शुरुआत मुखबिर सूचना से हुई, जिसमें बताया गया कि आदमपुरा के जंगल क्षेत्र में संदिग्ध ड्रम फेंके गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो 5 नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम बरामद हुए।

इन ड्रमों में एमडी ड्रग निर्माण में इस्तेमाल होने वाला केमिकल भरा था, जिसका कुल वजन ड्रम सहित 266.9 किलोग्राम पाया गया। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

Advertisment

CCTV से खुला राज

जांच के दौरान ग्राम रामगढ़ की एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में सिल्वर रंग की मारुति वैगनआर कार क्रमांक RJ02CF2543 संदिग्ध रूप से आती-जाती दिखी।

वाहन की जानकारी लेने पर पता चला कि कार झालावाड़ जिले के ललित कुमार गुर्जर के नाम पर पंजीबद्ध है। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को ब्राह्मणगांव क्षेत्र में रोका और उसमें सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम 

बता दें, गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम, दिनेश गुर्जर निवासी बरखेड़ा खुर्द, ललित गुर्जर निवासी बरखेड़ा खुर्द, रामेश्वर गुर्जर निवासी कोटरा राड़ी, दीपक गुर्जर निवासी अरनिया और रघुनंदन पाटीदार निवासी घोघटपुर बताएं जा रहें हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ड्रम मुख्य आरोपी दीपक गुर्जर के कहने पर जंगल में फेंके गए थे।

Advertisment

घर और खेत से मिली भारी खेप

दीपक गुर्जर की निशानदेही पर उसके घर की तलाशी ली गई, जहां किचन में रखे कार्टन से 10.160 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसके बाद रघुनंदन पाटीदार की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर खेत से 11.350 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई।

राजस्थान कनेक्शन की जांच

पूरे मामले में राजस्थान के झालावाड़ और बकानी क्षेत्र से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।




   

Rajgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें