Advertisment

इंदौर से रीवा जा रही बस में भीषण आग: टायर फटने के बाद धू-धू कर जली जय भवानी ट्रेवल्स, यात्री सुरक्षित

Raisen Bus Fire: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। इंदौर से रीवा की ओर जा रही जय भवानी ट्रेवल्स की यात्री बस बम्हौरी ढाबे के पास भीषण आग का शिकार हो गई। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से बच गई।

author-image
sanjay warude
Raisen Bus Fire

Raisen Bus Fire: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। 

Advertisment

इंदौर से रीवा की ओर जा रही जय भवानी ट्रेवल्स की यात्री बस बम्हौरी ढाबे के पास भीषण आग का शिकार हो गई। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से बच गई।

मिनटों में पूरी बस जलक खाक

यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का अचानक टायर फट गया, जिसके तुरंत बाद वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई।

ढाबा कर्मचारियोंने या​त्रियों को निकाला

आग की लपटें उठते ही बस के भीतर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी (हड़कंप) मच गई। मौके पर मौजूद ढाबा कर्मचारियों और बस स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को नीचे उतारा।

Advertisment

सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात व्यवस्थित किया। बस पूरी तरह जलकर लोहे का ढांचा बन चुकी है।

Raisen Bus Fire
Advertisment
चैनल से जुड़ें