/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/railway-overbridge-collapse-2026-02-23-08-59-03.jpg)
Railway Overbridge Collapse: भोपाल को जबलपुर से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 45 पर स्थित शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज का करीब 200 मीटर हिस्सा रविवार, 22 फरवरी की शाम अचानक ढह गया। राहत की बात यह रही कि मलबा रेलवे ट्रैक पर नहीं गिरा और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
ओवरब्रिज बने अभी 3 साल ही हुए
करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से बने इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तीन साल पहले ही पूरा हुआ। अधिकारियों के मुताबिक पुल में दरारें आने के बाद पिछले छह माह से एक हिस्से में मरम्मत कार्य चल रहा था। इसके बावजूद निर्माण कंपनी सुरक्षित मरम्मत करने में विफल रही।
घटना के बाद परियोजना का निर्माण करने वाली राजस्थान की बांगड़ कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। यह प्रोजेक्ट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority of India) के अंतर्गत मंजूर था, जबकि क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की रही है।
...तो हो सकता था बड़ा हादसा
शहपुरा में जिस स्थान पर ब्रिज टूटा है, उसके करीब 50 मीटर के दायरे में नीचे से रेलवे ट्रैक गुजरता है। यदि यह हिस्सा सीधे ट्रैक पर गिरता या उस दौरा ट्रेन गुजर रही होती, तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था। फिलहाल, घटना के बाद रेलवे और प्रशासन ने एहतियातन क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है।
भोपाल-जबलपुर का ट्रैफिक प्रभावित
ओवरब्रिज का हिस्सा धंसने के बाद जबलपुर-भोपाल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-45 रविवार, 22 फरवरी की शाम 5 बजे से बंद है। ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
कुछ महीनों से चल रहा मेंटेनेंस
एमपीआरडीसी जबलपुर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राकेश मोरे ने बताया कि बांगड़ कंपनी ने इस नेशनल हाईवे और ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था। पिछले कुछ महीने से मेंटेनेंस का काम भी शुरू किया गया, लेकिन अचानक ब्रिज का एक हिस्सा गिरा गया। मामले में कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है। क्षतिग्रस्त हिस्सा कंपनी ही बनाकर देगी।
भारी वाहनों की आवाजाही रुकी, हल्के वाहन के लिए डायवर्ट रूट
जानकारी के अनुसार, यह वही ओवरब्रिज है जिसकी दूसरी लेन का हिस्सा दिसंबर 2025 में क्षतिग्रस्त हुआ था। तब से ट्रैफिक एक लेन से संचालित किया जा रहा था, जबकि दूसरी लेन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। वर्तमान में जिस हिस्से में निर्माण कार्य जारी था, इसी दौरान ब्रिज के एक अन्य हिस्से में रोड धंस गई है। जिसके बाद प्रशासन ने ट्रैफिक बंद कर दिया। ट्रैफिक का डायवर्ट कर हल्के वाहनों को शहपुरा बस्ती के भीतर के मार्ग से निकाला जा रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। स्थानीय स्तर पर पुलिस और प्रशासनिक अमला तैनात किया गया है, ताकि ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सके।
खबर अपडेट हो रही है...
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us