Advertisment

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: प्रयागराज और हडपसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, एमपी के इन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज, जानें रूट और टाइम टेबल

रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज और हडपसर (पुणे) के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक कुल 16-16 फेरे लगाएगी।

author-image
Vikram Jain
Dr Ambedkar Nagar Tokur Special Train

भारतीय रेलवे।

Prayagraj Hadapsar Special Train: गर्मी के सीजन और यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने प्रयागराज-हडपसर-प्रयागराज के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगी। भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली यह गाड़ी कुल 32 फेरे (आने-जाने के मिलाकर) लगाएगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी। 

Advertisment

यात्रियों को बड़ी राहत

गर्मियों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को कम करने के लिए रेलवे लगातार विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 04107/04108 प्रयागराज-हडपसर-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 20 कोचों के साथ संचालित होगी, जिसमें स्लीपर, एसी और जनरल कोच शामिल होंगे।

16-16 फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे की समय-सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार को 1 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक चलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04108 हडपसर से प्रत्येक गुरुवार को 2 अप्रैल 2026 से 16 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 16-16 फेरे लगाएगी।

समय और रूट की जानकारी

  • गाड़ी संख्या 04107 (प्रयागराज से): यह ट्रेन बुधवार सुबह 10:20 बजे प्रयागराज से रवाना होकर अगले दिन शाम 7:30 बजे (19:30) हडपसर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04108 (हडपसर से): वापसी में यह ट्रेन गुरुवार रात 10:40 बजे (22:40) हडपसर से प्रस्थान करेगी और शनिवार सुबह 06:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
Advertisment

इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन अपने मार्ग में उत्तरप्रदेश, बुंदेलखंड, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को कवर करेगी। इसके प्रमुख ठहराव इस प्रकार हैं- शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफर पर निकलने से पहले ट्रेन के समय और रिजर्वेशन की पूरी जानकारी रेलवे की वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 से जरूर चेक कर लें।

Prayagraj Hadapsar Special Train, Railway News, Weekly Special Train, Bhopal division train,  Itarsi Railway news | Itarsi Railway Station , bhopal News, Indian Railway Prayagraj News | Prayagraj Special Train 

Advertisment
Prayagraj Special Train Prayagraj Hadapsar Special Train Bhopal division train Itarsi Railway news Weekly Special Train Itarsi Railway Station Prayagraj News railway news bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें