Advertisment

MP Weather Update: एमपी में मौसम का मिजाज बदला, उमरिया-रीवा सबसे ठंडे,कई जिलों में कोहरा, 10 फरवरी से फिर बारिश के आसार

मध्यप्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। उमरिया 7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं, 10 फरवरी से प्रदेश में फिर से मावठा गिरने की संभावना है।

author-image
Vikram Jain
mp weather update umaria coldest night temperature 7 degree indore school time change alert hindi news zvj

MP Weather Update 8 February 2026: मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। आसमान साफ होते ही उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के न्यूनतम तापमान को तेजी से नीचे गिरा दिया है। उमरिया और रीवा जैसे जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे, जहां पारा 7 डिग्री तक पहुँच गया। इस बीच, इंदौर से स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर है, जहां कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव संबंधी पुराना आदेश रद्द कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक मौसम शुष्क रहने और उसके बाद फिर से बारिश होने का अनुमान जताया है।

Advertisment

कई शहरों में न्यूनतम तापमान गिरावट

मध्यप्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बर्फीली हवाओं के असर से प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान गिरावट आई है। कई जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात उमरिया प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, यहां तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रीवा और खजुराहो में कड़ाके की ठंड

मौसम केंद्र (IMD) के अनुसार, उमरिया के बाद रीवा और खजुराहो भी खासे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में पारा 11 डिग्री के आसपास रहा, जबकि जबलपुर में यह 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के पहाड़ी पर्यटन स्थल पचमढ़ी में भी पारा 9.4 डिग्री तक गिर गया है।

प्रदेश के कई जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे सिमट गया है। खजुराहो (7.4°), मंडला (7.9°), नौगांव (8.8°) और सतना (8.9°) में बर्फीली ठंड का असर रहा। वहीं राजगढ़, शिवपुरी, पचमढ़ी, दमोह और मलाजखंड में भी तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। उज्जैन में रात का पारा 13 डिग्री रहा।

Advertisment

इंदौर में स्कूलों का समय फिर बदला

मौसम में बदलाव के बीच इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक अहम फैसला लिया है। 7 जनवरी को ठंड के मद्देनजर स्कूलों के समय में जो बदलाव किया गया था, उस आदेश को अब निरस्त कर दिया गया है। अब इंदौर के सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं अपने पुराने (नियत) समय पर ही संचालित होंगी।

कई जिलों में कोहरे का असर

रविवार सुबह प्रदेश के करीब 10 जिलों में मध्यम कोहरा देखा गया। भोपाल, उज्जैन, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, मंडला और सतना में कोहरे की वजह से दृश्यता (Visibility) कम रही। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में कोहरा छंटने की संभावना है, लेकिन सुबह और रात के समय सिहरन बनी रहेगी।

10 फरवरी से फिर 'मावठा' गिरने के आसार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में 8 फरवरी से एक नया 'वेस्टर्न डिस्टरबेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है। इस सिस्टम का असर 10 फरवरी से मध्य प्रदेश में दिखाई देगा। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश यानी मावठा गिर सकता है। अगले 4 दिनों तक बारिश या ओलावृष्टि की संभावना कम है, लेकिन 10 फरवरी के बाद मौसम फिर बदल सकता है।

Advertisment

अगले 48 घंटे: साफ रहेगा आसमान, बढ़ेगी ठिठुरन

  • रविवार, 8 फरवरी: मौसम शुष्क और साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय कुछ जिलों में हल्का कोहरा और दिन भर ठंड का असर बना रहेगा।
  • सोमवार, 9 फरवरी: प्रदेश के कई हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि बर्फीली हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

MP Weather Update, MP Weather, MP Weather news, MP Rain Alert Today, MP Weather Update February 2026, MP Rain Alert, Gwalior Weather, indore Weather, bhopal weather  Bhopal Weather, Weather News, IMD Alert MP, aaj ka mousam, MP weather forecast

mp weather update mp weather MP Weather News mp rain alert today MP Weather Update February 2026 mp rain alert gwalior weather indore weather bhopal weather weather news aaj ka mousam mp weather forecast
Advertisment
चैनल से जुड़ें