Advertisment

एमपी की 21 सिटीज में पारा 35°C पार: गर्म शहरों में सबसे टॉप पर रतलाम, भोपाल, इंदौर और उज्जैन भी तपा

भोपाल मौसम केंद्र से जारी सोमवार, 9 मार्च 2026 के ताजा आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो पिछले 24 घंटों में रतलाम जिला अब भी गर्म शहरों की लिस्ट में सबसे टॉप पर बना हुआ है। यहां दिन का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

author-image
sanjay warude
MP Weather Today

MP Weather Today 9 March 2026: मध्यप्रदेश में सूरज की तपिश से हर रोज गर्मी का पारा चढ़ता जा रहा है। एमपी के करीब 21 सिटीज में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

Advertisment

भोपाल मौसम केंद्र से जारी सोमवार, 9 मार्च 2026 के ताजा आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो पिछले 24 घंटों में रतलाम जिला अब भी गर्म शहरों की लिस्ट में सबसे टॉप पर बना हुआ है। यहां दूसरे दिन भी दिन का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि रात का तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। 

नर्मदापुरम, उज्जैन रीजन सामान्य से अधिक गर्म

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। जबकि नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है।

5 सबसे ज्यादा गर्म शहर

शहर  अधिकतम तापमान
रतलाम38.6
धार38.5
तालुन (बड़वानी)38.0
बैरसिया भोपाल37.7

नर्मदापुरम

37.6
Advertisment

एमपी के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान
उज्जैन36.6
इंदौर36.4
भोपाल35.2
ग्वालियर35.7
जबलपुर34.6
रीवा32.2

देखें मैप...

9 March 2026 MP Map

10 March 2026 MP Map

11 March 2026 MP Map

12 March 2026 MP Map

ये भी पढ़ें:रंगपंचमी पर CM की तलवारबाजी: उज्जैन में श्री कृष्ण-सुदामा उत्सव में शस्त्र पूजन पर दिखा सीएम मोहन यादव का रौद्र रूप

IMD News ujjain news dhar news Indore News mp weather update mp weather today bhopal news ratlam news weather news hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें