Advertisment

मध्यप्रदेश का मौसम: प्रदेश में सबसे ठंडा उमरिया, इंदौर में पहले की तरह लगेंगी कक्षाएं, दो दिन बाद एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

भोपाल मौसम विभाग की की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, 9 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है, जिसका प्रदेश के कुछ हिस्सों में असर नजर आएगा। वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

author-image
sanjay warude
MP Weather Today

MP Weather Update Today 7 February 2026: मध्यप्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। जहां दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है, वहीं रात के कुछ जिलों में पारा अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है।

Advertisment

मध्यप्रदेश का उमरिया जिला प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों की सूची में उपर रहा। ठंडक कम होने से इंदौर कलेक्टर ने स्कूलों का टाइम टेबल यथावत कर दिया हैं। यानी अब सामान्य दिनों की तरह कक्षाएं लगेंगी। भोपाल मौसम विभाग की की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, 9 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है, जिसका प्रदेश के कुछ हिस्सों में असर नजर आएगा। वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

खजुराहो-रीवा में पारा सामान्य से 2.8 डिग्री कम

पूर्वी प्रदेश के खजुराहो और रीवा में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि पश्चिमी हिस्से में राजगढ़ और शिवपुरी में 9 डिग्री सेल्सियस रहा।

भोपाल-उज्जैन में विजिबिलिटी 1 से 2 किमी रह गई

भोपाल और उज्जैन में सुबह विजिबिलिटी 1 से 2 किलो मीटर के बीच रही। इसके अलावा बैतूल, उम​रिया में विजिबिलिटी 10 से 20 किलो मीटर के आसपास रही। पचमढ़ी और रायसेन में नमी 95 प्रतिशत पहुंच गई।

Advertisment

एमपी के शहरों का तापमान

क्षेत्रशहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)दृश्यता (Visibility)
पश्चिम एमपीभोपाल27.411.001-02 किमी
ग्वालियर28.911.004-10 किमी
इंदौर29.011.002-04 किमी
राजगढ़-9.002-04 किमी
शिवपुरी27.09.004-10 किमी
पूर्व एमपीखजुराहो29.57.404-10 किमी
रीवा26.57.404-10 किमी
उमरिया27.57.010-20 किमी
जबलपुर27.710.804-10 किमी
सतना27.88.902-04 किमी

देखें मैप...

7 February 2026 MP Map

8 February 2026 MP Map

9 February 2026 MP Map

10 February 2026 MP Map

11 February 2026 MP Map

MP Weather Update 7 February 2026 MP Weather Update Today 7 February 2026 mp weather today mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें