Advertisment

मध्यप्रदेश का मौसम: MP में धार सबसे गर्म, यहां तापमान 36 डिग्री पहुंचा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन भी तपा

पश्चिम मध्यप्रदेश से लेकर पूर्व मध्यप्रदेश तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जबकि पूरे प्रदेश में बीते 24 घंटे में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। सुबह और शाम की सापेक्षिक आर्द्रता में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

author-image
sanjay warude
MP Weather Today 4 March 2026

MP Weather Today 4 March 2026: मध्यप्रदेश में अब सर्दी की विदाई और गर्मी की दस्तक तेज हो रही है। 

Advertisment

पश्चिम मध्यप्रदेश से लेकर पूर्व मध्यप्रदेश तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा, जबकि पूरे प्रदेश में बीते 24 घंटे में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। सुबह और शाम की सापेक्षिक आर्द्रता में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

पश्चिम मध्यप्रदेश में तापमान की स्थिति

पश्चिमी हिस्से में धार, खंडवा और खरगोन सबसे गर्म शहर रहे। धार में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है। नर्मदापुरम में पारा 35.4 डिग्री तक पहुंचा और यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। खंडवा में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री तो खरगोन में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा।

भोपाल में दिन का पारा 34.2 डिग्री रिकार्ड

भोपाल में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा। ग्वालियर में अधिकतम 34.1 डिग्री और न्यूनतम 15.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा।

Advertisment

पचमढ़ी एमपी का सबसे कम गर्म शहर

पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि यहां भी अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री ऊपर रहा। बैतूल में अधिकतम 31.6 डिग्री और न्यूनतम 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में अधिकतम 34.5 डिग्री और न्यूनतम 15.5 डिग्री दर्ज किया गया।

देखे मैप...

4 March 2026 MP Map

5 March 2026 MP Map

6 March 2026 MP Map

7 March 2026 MP Map

mp weather update mp weather today dhar news Khandwa News khargone news bhopal news Indore News weather news hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें