Advertisment

एमपी में बदला मौसम: इंदौर, धार, गुना में हल्की बारिश, भोपाल के पारे में भारी गिरावट, खजुराहो सबसे ठंडा और खरगोन में तपिश बरकरार

मौसम विभाग से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इंदौर, धार और गुना में हल्की बारिश से दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गई है, जबकि मंडला, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में अब भी पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मध्य क्षेत्र में भोपाल में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

author-image
sanjay warude
MP Weather Today

MP Weather Today 20 February 2026: मध्यप्रदेश में मौसम में इस वक्त दोहरी रंगत देखने को मिल रही है।

Advertisment

मौसम विभाग से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इंदौर, धार और गुना में हल्की बारिश से दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गई है, जबकि मंडला, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में अब भी पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मध्य क्षेत्र में भोपाल में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

भोपाल के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट

भोपाल में दिन का तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि रात का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के तापमान में राजधानी में 5 डिग्री की भारी गिरावट देखने मिली है, जो सामान्य से 2.2 डिग्री रहा।

मप्र में खरगोन जिला सबसे गर्म, पारा 33.4 डिग्री

मध्यप्रदेश में खरगोन सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि रात का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस का तापमान। खंडवा में 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Advertisment

देखें मैप....

20 Feb 2026 MP Map

21 Feb 2026 MP Map

22 Feb 2026 MP Map

23 Feb 2026 MP Map

ये भी पढ़ें: MP विधानसभा में सिंगरौली जमीन मामले पर बवाल: मंत्री विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष सिंघार के बीच हुई तीखी बहस, सीएम मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

mp weather today mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें