Advertisment

MP में ठंड का 'डबल अटैक': उत्तर भारत की हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 4 डिग्री के नीचे पारा, कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, जानें मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रीवा 3.2 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। कोहरे के कारण ट्रेनें 4 घंटे तक लेट हैं और मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

author-image
Vikram Jain
mp weather update rewa coldest city bhopal temp fog trains delayed hindi news zvj

कोहरे की वजह से दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

Madhya Pradesh Weather Update December 2025: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ अब घने कोहरे और शीतलहर का 'डबल अटैक' देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। कई हिस्सों में पारा 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे लुढ़क गया है। रीवा 3.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। कई बड़े शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है। राजधानी भोपाल समेत मालवा और निमाड़ के इलाकों में भी सर्दी तेज हो है। घने कोहरे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने नए साल पर कड़ाके की ठंड और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

बर्फीली हवाओं की चपेट में मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीती रात प्रदेश के अधिकांश शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। रीवा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया, जहाँ न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। वहीं, राजधानी भोपाल में भी पारा गिरकर 4.8 डिग्री पर आ गया, जिससे रातें बेहद सर्द हो गई हैं। दूसरे शहरों में ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है।

MP: बारिश के बाद कोहरे में ढक गए कई शहर, आ गयी कड़कती ठंड - after 2 days of  rain many cities covered in fog severe cold came in madhya pradesh -

राजगढ़ और पचमढ़ी में भी बढ़ी ठिठुरन

रीवा के बाद राजगढ़ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, जहाँ तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मशहूर हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 3.8 डिग्री रहा। इंदौर और ग्वालियर की तुलना करें तो ग्वालियर (6.2 डिग्री) इंदौर (6.6 डिग्री) से ज्यादा ठंडा रहा। मालवा के अन्य शहरों जैसे उज्जैन और रतलाम में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

कहीं हाड़ कंपाने वाली ठंड, कहीं शीतलहर का सितम

प्रदेश के अन्य जिलों में भी ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। नौगांव में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, उमरिया में 4.5 डिग्री और खजुराहो में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मलाजखंड में पारा 5.1 डिग्री, रायसेन में 5.6 डिग्री जबकि शिवपुरी और मंडला में तापमान 6 डिग्री रहा।

Advertisment

MP Weather Update: एमपी के 18 शहरों में कोहरे का अटैक! विजिबिलिटी 50 मीटर  पहुंची, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

इन शहरों में भी लुढ़का पारा

  • दतिया: 6.3 डिग्री
  • दमोह: 6.8 डिग्री
  • सतना: 7.1 डिग्री
  • छिंदवाड़ा: 7.8 डिग्री
  • टीकमगढ़: 8 डिग्री
  • गुना, सीधी और श्योपुर: 8.2 डिग्री
  • बैतूल: 8.5 डिग्री
  • रतलाम: 8.6 डिग्री

इसके अलावा सागर और खंडवा में पारा 9 डिग्री, खरगोन में 9.2 डिग्री, धार में 9.5 डिग्री और सिवनी में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन सभी शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने के कारण ठिठुरन बनी हुई है।

एमपी में शीतलहर और घना कोहरा

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। आलम यह है कि सूरज निकलने के घंटों बाद तक प्रदेश के कई शहर कोहरे की चादर में लिपटे नजर आ रहे हैं। ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य के 15 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता (Visibility) काफी कम रही। वहीं, भोपाल, इंदौर और मालवा-निमाड़ के इलाकों में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल, इंदौर, सीहोर और राजगढ़ समेत 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

कोहरे ने रोकी रफ्तार: ट्रेनें घंटों लेट

ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। दिल्ली से भोपाल और इंदौर की ओर आने वाली मालवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा शताब्दी, झेलम और सचखंड एक्सप्रेस जैसी एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की टाइमिंग पर बुरा असर पड़ा है। ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के इलाकों में विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अलर्ट- नए साल पर और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले 2-3 दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। विभाग ने भोपाल, इंदौर, सीहोर और राजगढ़ समेत 5 जिलों में 'कोल्ड वेव' (शीतलहर) का अलर्ट जारी किया है। नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ होने की संभावना है।

222 KM की रफ्तार वाली हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण आज 30 दिसंबर से मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। उत्तर भारत में 222 किमी/घंटा की तूफानी रफ्तार से चल रही 'जेट स्ट्रीम' बर्फीली हवाओं को सीधे एमपी की ओर धकेल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में पारा और गिरेगा।

Advertisment

MP Weather December, MP Weather Update, MP Cold Weather News, MP Weather, MP Weather Update 30 december, mp aaj ka mousam, bhopal Weather, indore Weather, Madhya Pradesh Weather, MP Weather December 2025, Dense Fog Alert MP, Pachmarhi Weather, Western Disturbance mp-aaj-ka-mousam, Bhopal Cold Wave

MADHYA PRADESH weather mp weather mp weather update bhopal weather indore weather western disturbance MP Cold Weather News mp-aaj-ka-mousam Pachmarhi Weather Dense Fog Alert bhopal cold wave MP Weather December 2025 MP Weather Update 30 december
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें