मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, 30-40 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाओं की चेतावनी जारी। भोपाल में मौसम साफ रहने का अनुमान।

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बता दे, मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

वहीं कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रदेश में अचानक बदल रहे मौसम के पीछे की वजह बंगाल की खाड़ी में अचानक बन रहा दवाब है। 

इन जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बेटे ने की पिता की हत्या: विवाद के बाद गोली मारी, फिर शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भरा, पुलिस को गुमराह करता रहा

Screenshot 2026-02-24 073358

तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी

अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में गरज-चमक के साथ 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। 

प्रदेश में तापमान की स्थिति

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ संभागों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2°C दर्ज किया गया, जबकि बड़वानी के तालुन में अधिकतम तापमान 33.9°C रिकॉर्ड हुआ। 

यह भी पढ़ें: भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: किसान महाचौपाल में हुंकार भरेंगे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, किसानों से करेंगे संवाद

Screenshot 2026-02-24 073448

Screenshot 2026-02-24 073456

भोपाल का मौसम

राजधानी भोपाल में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, सुबह हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें: लो प्रेशर का असर: छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम रहेगा अस्थिर

Screenshot 2026-02-24 073352

मौसम क्यों बदल रहा है

दरअसल, दक्षिण-पश्चिम एवं मध्य बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र, साथ ही विभिन्न ट्रफ रेखाएं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता मौसम में बदलाव का कारण बन रही हैं। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ सकता है। 

किसानों और नागरिकों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान घरों में रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा खुले मैदानों में काम करने से बचने की सलाह दी है। किसानों को खड़ी फसलों की सुरक्षा और पशुधन को सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी गई है। प्रदेश में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर मौसम गतिविधियां लोगों को सतर्क रहने का संकेत दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, रांची से दिल्ली आ रही थी एयर एंबुलेंस, एयर एंबुलेंस में मरीज सहित 7 लोग थे सवार

Screenshot 2026-02-24 073411

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article