Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में सूरज के तीखे तेवर; इंदौर-भोपाल में पारा 35°C के पार, नर्मदापुरम सबसे गर्म, इन जिलों में भी बढ़ा पारा

मध्यप्रदेश में इस साल मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर समेत कई जिलों में पारा 35-36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जबकि नर्मदापुरम 38.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

author-image
Vikram Jain
MP Weather Update

MP Weather Update 07 March 2026: मध्यप्रदेश में इस बार मौसम ने समय से पहले ही करवट ले ली है। आमतौर पर 15 मार्च के बाद बढ़ने वाली गर्मी ने इस साल मार्च के पहले हफ्ते में ही लोगों को पसीने छुड़ा दिए हैं। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर समेत कई जिलों में पारा 35-36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जबकि नर्मदापुरम 38.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में 4 डिग्री तक का उछाल आ सकता है, जिससे पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है।

Advertisment

एमपी में बदला 10 साल का ट्रेंड

मध्यप्रदेश के मौसम में इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले एक दशक का रिकॉर्ड देखें तो प्रदेश में तेज गर्मी का असर हमेशा 15 मार्च के बाद ही शुरू होता था, लेकिन इस साल मार्च के शुरुआती दिनों में ही सूरज की तपिश ने बेचैनी बढ़ा दी है। सागर, ग्वालियर-चंबल के साथ-साथ अब इंदौर और उज्जैन संभाग में भी पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है।

इंदौर और भोपाल में भारी तपिश

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज धूप का असर रहा। इंदौर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी पारा 35 डिग्री के ऊपर बना रहा। सबसे अधिक गर्मी नर्मदापुरम में महसूस की गई, जहाँ तापमान 38.1 डिग्री तक पहुँच गया।

इन जिलों में भी बढ़ा पारा

धार, दमोह, सागर, शाजापुर, गुना, छतरपुर, रतलाम और टीकमगढ़ जैसे जिलों में भी तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है। दिन के साथ-साथ रातों में भी अब गर्मी महसूस होने लगी है, जहाँ न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

Advertisment

गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश के पूर्वी हिस्से से एक टर्फ लाइन गुजर रही है और एक 'साइक्लोनिक सर्कुलेशन' (चक्रवात) भी सक्रिय है। हालांकि, इनका प्रदेश पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ रहा है। आसमान पूरी तरह साफ होने के कारण सूरज की किरणें सीधे जमीन पर आ रही हैं, जिससे धरती जल्दी गर्म हो रही है और लू जैसी स्थिति महसूस हो रही है।

अगले 2 दिन में 40 डिग्री का अलर्ट

मौसम विभाग की भविष्यवाणी डराने वाली है। अनुमान है कि अगले दो दिनों के भीतर प्रदेश के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होगी। यदि ऐसा होता है, तो मार्च के पहले पखवाड़े (15 मार्च से पहले) में ही एमपी का पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है, जो एक असामान्य घटना होगी।

अप्रैल-मई में लू का अलर्ट

राहत की बात बस इतनी है कि मार्च में अभी 'लू' (Heat Wave) का आधिकारिक अलर्ट नहीं है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि असली परीक्षा अप्रैल और मई के महीनों में होगी। इस साल अप्रैल-मई में 15 से 20 दिनों तक भीषण लू चलने के आसार हैं।

Advertisment
mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें