
MP Weather Update 14 January 2026: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर बरकरार है।
प्रदेश के कटनी जिले का करौंदी क्षेत्र सबसे ठंडा दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 4.7°C रिकार्ड किया गया। हालांकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम में कोई विशेष उलटफेर नहीं देखा गया है। 80 प्रतिशत से अधिक शहरों में तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ है।
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का असर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 185 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम बर्फीली हवाएं चल रही है। 15 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से प्रदेश का मौसम बदलने की संभावना है।
प्रदेश के 5 सबसे ठंडे शहर
| शहर (जिला) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| करौंदी (कटनी) | 4.7 |
| चित्रकूट (सतना) | 5.3 |
| नौगाँव (छतरपुर) | 5.5 |
| पचमढ़ी (नर्मदापुरम) | 5.8 |
| खजुराहो (छतरपुर) | 6.0 |
देखें मैप...
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/14/14-jan-2026-mp-map-2026-01-14-09-11-33.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/14/15-jan-2026-mp-map-2026-01-14-09-11-33.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/14/16-jan-2026-mp-map-2026-01-14-09-12-07.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/14/17-jan-2026-mp-map-2026-01-14-09-11-33.jpeg)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us