/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/mp-weather-update-january-29-2026-2026-01-29-20-53-39.jpg)
MP Weather Update January 29 2026: मध्य प्रदेश में इस समय का मौसम मिला-जुला बना हुआ है। एक ओर कुछ संभागों में पारा तेजी से लुढ़का है, तो दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में यह सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है।
भोपाल मौसम केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया ताजा फोरकास्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जबकि कुछ जिलों में रात के तापमान में पारा उछला है। मौसम विश्लेषण के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में घने कोहरे का प्रभाव रहेगा।
चंबल रीजन में पारा 4.4 °C नीचे गिरा
शहडोल और सागर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 6.3°C से 7.6°C तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान के मामले में चंबल संभाग में पारा 4.4°C तक नीचे गिरा है। शाजापुर के गिरवर में शीतल दिन (Cold Day) की स्थिति बनी रही। शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.2°C तक अधिक बना हुआ है। रीवा और सागर संभागों में भी रात का तापमान सामान्य से 3.2°C से 3.6°C अधिक दर्ज किया गया, जो बादलों के कारण होने वाली उमस का संकेत है।
आगामी दिनों में विजिबिलिटी पर असर
ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में घना कोहरे का अलर्ट किया है। इन जिलों में 200 से 500 मीटर तक विजिबिलिटी रह सकती है।
भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, उज्जैन, शाजापुर और रीवा संभाग के जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी 500 मीटर से 2 किमी के बीच रहने का अनुमान है।
एमपी में शहरों का तापमान और कोहरे की स्थिति
| शहर का नाम | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) | कोहरा और दृश्यता (Fog/Visibility) |
| ग्वालियर | 19.6 | 11.6 | अत्यधिक घना कोहरा (200-500 मीटर) |
| दतिया | 20.3 | 10.9 | अत्यधिक घना कोहरा (200-500 मीटर) |
| धार | 23.2 | 8.0 | मध्यम कोहरा (02-04 किमी) |
| भोपाल | 20.4 | 11.0 | मध्यम कोहरा (01-02 किमी) |
| इंदौर | 22.2 | 10.8 | मध्यम कोहरा (01-02 किमी) |
| उज्जैन | 23.0 | 12.0 | मध्यम कोहरा (500-1000 मीटर) |
| रतलाम | 21.2 | 8.2 | मध्यम कोहरा (01-02 किमी) |
| जबलपुर | 23.3 | 14.5 | मध्यम कोहरा (01-02 किमी) |
| रीवा | 21.2 | 12.0 | मध्यम कोहरा (500-1000 मीटर) |
| सतना | 22.7 | 13.0 | घना कोहरा (01-02 किमी) |
| सागर | 22.8 | 12.1 | मध्यम कोहरा (02-04 किमी) |
| खंडवा | 27.1 | 11.4 | साफ मौसम (04-10 किमी) |
| गुना | 21.8 | 9.2 | मध्यम कोहरा (02-04 किमी) |
देखें मैप...
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/29-january-2026-mp-map-2-2026-01-29-21-09-37.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/30-january-2026-mp-map-2026-01-29-21-09-37.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/31-january-2026-mp-map-2026-01-29-21-09-36.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/1-february-2026-map-2-2026-01-29-21-09-36.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/2-february-2026-map-2026-01-29-21-09-36.jpeg)
खबर अपडेट की जा रही है...
ये भी पढ़ें: भोपाल के 15 से ज्यादा इलाकों में गुल रहेगी बिजली: इनायतपुर-इमलिया में भी पावर कट, इन कॉलोनियों में नहीं आएगी लाइट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us