Advertisment

MP Weather Update: 24 घंटे में 9 डिग्री तक लुढ़का पारा, कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत,जानें मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में उत्तरी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड ने दोबारा बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में दिन का पारा 9 डिग्री तक गिर गया है, जबकि राजगढ़ 7.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। 

author-image
Vikram Jain
mp weather update january 2026 cold wave and western disturbance alert hindi news zvj

MP Weather Update January 2026: मध्यप्रदेश में प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही और उत्तरी हवाओं की सक्रियता के कारण दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आलम यह है कि महज 24 घंटे के भीतर कई शहरों में दिन का पारा 9 डिग्री तक लुढ़क गया है, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

Advertisment

एमपी में ठंड ने फिर पकड़ा जोर

मध्यप्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के प्रभाव ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। उत्तर भारत की ओर से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी कमी आई है। शनिवार को खजुराहो में दिन का पारा 21.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री कम है। वहीं, प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी 5 से 9 डिग्री तक की गिरावट देखी गई है।

राजगढ़ में सबसे ठंडी रात 

बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश ने नमी बढ़ा दी है। दतिया में 1.0 मिलीमीटर और भिंड में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जिसके बाद इन इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता (Visibility) काफी कम रही, जिससे यातायात पर भी असर पड़ा।

चक्रवाती घेरा और 'जेट स्ट्रीम' का प्रभाव

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वर्तमान में जम्मू और पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) बना हुआ है। इसके साथ ही, उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर 240 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली 'जेट स्ट्रीम' हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे की तीव्रता को बढ़ा रही हैं। यही वजह है कि इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में दिन में भी लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। IMD के अनुसार घना कोहरा और कोल्ड वेव से ठिठुरन बढ़ गई है, कई शहरों में ठंड महसूस हो रही है। 

Advertisment

26 जनवरी से सक्रिय होगा नया सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला और स्नेहिल सप्रे के मुताबिक, रविवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में 'कोल्ड डे' (शीतल दिन) की स्थिति रह सकती है। वहीं, 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक देगा, जिससे प्रदेश में कड़ाके की ठंड का एक और नया दौर शुरू होने की पूरी संभावना है।

MP Weather Update, MP Weather Update 22 January 2026, MP Weather Forecast, IMD MP Alert, Western Disturbance, Rain in Gwalior, Mavtha in Madhya Pradesh, MP Weather, Winter Rain Alert MP

mp weather update MP Weather Update January 2026 mp weather forecast IMD MP alert western disturbance rain in gwalior Mavtha in Madhya Pradesh mp weather Winter Rain Alert MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें