Advertisment

MP Weather Update: विदा हो रही ठंड, अब सूरज दिखाएगा तेवर, फरवरी में ही तपने लगेगा मध्यप्रदेश, 5 डिग्री तक उछलेगा पारा, जानें IMD अपडेट

मध्यप्रदेश में ठंड की विदाई के साथ गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5-6 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

author-image
Vikram Jain
mp weather update february heatwave temperature rise bhopal indore hindi news hindi news zvj

MP Weather Update।

MP Weather Today 23 February 2026: मध्यप्रदेश में फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, राज्य में अब ठंड की विदाई का समय आ गया है और आने वाले कुछ दिनों में दिन का तापमान तेजी से उछलेगा। शुष्क हवाओं और साफ आसमान के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की संभावना है।

Advertisment

मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों तक हल्की ठंड का अहसास होने के बाद अब सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार, फरवरी के शेष 6 दिनों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और किसी बड़े विक्षोभ की संभावना नहीं है। हालांकि, रात में हल्की ठंडक बनी रहेगी, लेकिन दिन का पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर जा सकता है। आज सोमवार को कोई अलर्ट नहीं है।

खरगोन और इंदौर में सबसे ज्यादा तपिश

मालवा-निमाड़ क्षेत्र में गर्मी का असर सबसे पहले और सबसे अधिक दिखाई दे रहा है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, खरगोन प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है, जहाँ अधिकतम तापमान 32°C तक पहुँच गया है। वहीं, इंदौर में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके विपरीत, पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो फिलहाल प्रदेश में सबसे कम है।

48 घंटों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है। हालांकि, सोमवार और मंगलवार को शहडोल, जबलपुर और रीवा संभाग के इक्का-दुक्का जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इसका गर्मी पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। बाकी पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के आसार हैं।

Advertisment

राजधानी भोपाल का हाल

भोपाल में भी गर्मी बढ़ने लगी है। रविवार को यहाँ अधिकतम तापमान 29.8°C और न्यूनतम 14.6°C दर्ज किया गया। अनुमान है कि सोमवार से भोपाल का दिन का तापमान 31°C के आंकड़े को पार कर जाएगा। सुबह के समय हल्की धुंध (Mist) देखी जा सकती है, लेकिन दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करेगी।

23 February 2025 MP Map

बारिश की संभावना न के बराबर

विशेषज्ञों का कहना है कि 24 फरवरी को बालाघाट, मंडला और उमरिया जैसे कुछ पूर्वी जिलों में मामूली थंडरस्ट्रोम की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 25 से 27 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलने से नमी कम होगी और शुष्कता बढ़ेगी, जिससे लू जैसे हालात तो नहीं लेकिन तेज गर्मी का अहसास जरूर होगा।

MP Weather Today, MP Weather Update, MP Weather Update February 2026, Bhopal Weather Today, bhopal Weather, Indore Weather, Weather News

Advertisment
indore weather bhopal weather bhopal weather today weather news MP Weather Update February 2026 mp weather update mp weather today
Advertisment
चैनल से जुड़ें